लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार का 'हर घर तिरंगा' अभियान, 20 करोड़ घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा, 13 से 15 अगस्त तक मनेगा आजादी का जश्न

By भाषा | Updated: July 18, 2022 07:59 IST

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘हर-घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन 13 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है, जिसके तहत सभी के घरों में तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी के बीच देश के प्रति गौरव, स्वाभिमान और देशभक्ति की भावना जगाने का काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे22 जुलाई से सभी राज्य सरकारों की वेबसाइट के होमपेज पर राष्ट्रीय ध्वज दिखेगाझंडे को ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ नजदीकी डाकघरों से भी खरीदा जा सकेगा

नयी दिल्लीः केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अगले महीने तीन दिनों तक देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत किए जाने वाले अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बयान में कहा गया कि कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा और सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे।

22 जुलाई से सभी राज्य सरकारों की वेबसाइट के होमपेज पर राष्ट्रीय ध्वज दिखेगा

बयान के अनुसार, शाह ने कहा कि 22 जुलाई से सभी राज्य सरकारों की वेबसाइट के होमपेज पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देना चाहिए, जबकि नागरिकों को भी अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। शाह ने कहा कि लोगों को तिरंगे के साथ एक सेल्फी भी लेनी चाहिए और इसे संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'आजादी का अमृत महोत्सव' हर नागरिक के लिए गर्व की बात है और आजादी के पिछले 75 वर्षों के दौरान न केवल भारत की लोकतांत्रिक जड़ें गहरी हुई हैं, बल्कि विकास की दृष्टि से वैश्विक परिप्रेक्ष्य में इसका कद ऊंचा हुआ है।

झंडे को ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ नजदीकी डाकघरों से भी खरीदा जा सकेगा

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' को नए तरीके से मनाने का फैसला किया है और 'हर घर तिरंगा' अभियान देशभक्ति की भावना को उच्चतम स्तर तक ले जाएगा। बयान में कहा गया है कि 'प्रभात फेरी' महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता संग्राम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा था और इसलिए राजनीतिक दलों, सरकारी संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों और सहकारी समितियों को अपने क्षेत्रों में 'प्रभात फेरी' को सफल बनाना चाहिए। केंद्र सरकार ने तीन तरह के झंडों के उत्पादन की व्यवस्था की है और ये डाकघरों में उपलब्ध होंगे और लोग तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसअमित शाहTirana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम