लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: राहुल गांधी को खाने में है मोमोज पसंद, पढ़ते हैं विवेकानंद की किताबें, पढ़िए कुछ अनसुनी बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 19, 2018 09:27 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपनी 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातों से रुबरु करवाते हैं।

Open in App

नई दिल्ली,19 जून: कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 48वां जन्मदिन हैं। राहुल ने साल 2004 के लोकसभा चुनाव से पहले ही राजनीति में पहला कदम रखा था। राहुल गांधी आज राजनीति के एक चमकते सितारा हैं तो वहीं उनको भविष्य का प्रधानमंत्री भी कहा जा रहा है। वह नेहरू-गांधी परिवार के चौथी पीढ़ी के भारतीय राजनेता है। मां सोनिया गांधी के बाद वे कांग्रेस की कमान अध्यक्ष के रूप में संभाल रहे हैं। आइए राहुल गांधी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बाते में कुछ दिलचस्प बातें। 

राहुल गांधी को भविष्य में प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहूंगा: आडवाणी के सहयोगी कुलकर्णी

-राहुल गांधी के बारे में शायद ही लो जानते हों कि वह एकिडो में ब्लैक बेल्ट हैं। यह जापान की मार्शल आर्ट होती है। इतना ही नहीं वह तलवारबाजी का भी शौक रखते हैं।

-राहुल के करीबियों की मानें तो वे फिटनेस फ्रीक हैं। वह खुद को फिट रखने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्हें रैलियों के दौरान जब और जहां समय मिलता है वे जिम करते हैं। साथ ही हर रोज सुबह साइ‌क्लिंग और स्विमिंग करना पसंद करते हैं।

-उनके स्टैमिना का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान चोटिला मंदिर की 1000 सीढ़ियां वे केवल 15 मिनट में चढ़ गए थे, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी हुई थी।

-राहुल ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से डेवेलपमेंट स्टडीज में एमफिल किया है, यह यूके की सबसे जानी-मानी दो यूनिवर्सिटीज में शामिल है। उन्होंने यूएस की हावर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।

- शायद ही किसी को भी पता है कि राहुल गांधी को खाने में क्या पसंद है। दरअसल उनको मोमोज खाना बहुत पसंद है।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर टि्वटर पर लगा बधाइयों का तांता, लोगों ने कहा- अगले बर्थडे से पहले बन जाएंगे पीएम

-कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार बताया था कि राहुल को स्वामी विवेकानंद की किताबें पढ़ना अच्छा लगता है और वह समय निकालकर अक्सर ये पढ़ते हैं।

- निर्भाया गैंगरेप पीड़िता की मां आशा देवी ने कहा था कि राहुल ने उनके बेटे की हौसला अफजाही की थी। उनके मुताबिक, राहुल के समझाने पर ही उनका बेटा पायलट बनने को तैयार हुआ था।

- साथ ही अपने देश भारत वापस आने के बाद राहुल ने मुंबई स्थित टेक्नोलॉजी आउटसोर्सिंग फर्म और बस्कोपस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड में भी काम किया। लेकिन बाद में वे नौकरी छोड़ राजनीति में आ गए।

टॅग्स :राहुल गाँधीबर्थडे स्पेशलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस