राहुल गांधी के जन्मदिन पर टि्वटर पर लगा बधाइयों का तांता, लोगों ने कहा- अगले बर्थडे से पहले बन जाएंगे पीएम

By खबरीलाल जनार्दन | Published: June 19, 2018 08:10 AM2018-06-19T08:10:15+5:302018-06-19T08:15:33+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 48वां जन्मदिन है।

Rahul Gandhi 48th Birthday: On Twitter People wished him as next PM Candidate | राहुल गांधी के जन्मदिन पर टि्वटर पर लगा बधाइयों का तांता, लोगों ने कहा- अगले बर्थडे से पहले बन जाएंगे पीएम

राहुल गांधी के जन्मदिन पर टि्वटर पर लगा बधाइयों का तांता, लोगों ने कहा- अगले बर्थडे से पहले बन जाएंगे पीएम

दिल्ली, 19 जूनः कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी आज 48वां जन्मदिन है। इस मौके पर‌ ट्विटर पर #HappyBirthdayRahulGandhi टॉप ट्रेंड चल रहा है। इसमें राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लग गया है। यहां इसमें बधाई के साथ बहुत से लोग राहुल गांधी को देश के अगले प्रधानमंत्री बता रहे हैं। पूरे देश भर से आधिकारिक प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। इसमें उनके बेहतर स्वास्‍थ्य की भी कामना की गई है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के सहयोगी सुधीन्द्र कुलकर्णी ने आज कहा कि भारत को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो कश्मीर मुद्दे जैसी ‘‘ बड़ी समस्याओं ’’ का समाधान कर सके और इसलिए भविष्य में वह कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहेंगे। 

पाकिस्तान और चीन के साथ विवादों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बड़ी समस्याओं का समाधान करने में ‘‘ विफल ’’ साबित हुए हैं। मुंबई में एक पैनल चर्चा में कुलकर्णी ने राहुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह ‘‘ अच्छे दिल वाले नेता हैं। ’’





 















Web Title: Rahul Gandhi 48th Birthday: On Twitter People wished him as next PM Candidate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे