Happy birthday LK Advani: 92 के हुए बीजेपी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी, जानें उनसे जुड़े रोचक तथ्य

By अभिषेक पाण्डेय | Published: November 8, 2019 09:23 AM2019-11-08T09:23:50+5:302019-11-08T09:23:50+5:30

Happy birthday LK Advani: देश के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज अपना 92वां जन्मदिन मना रहे हैं

Happy birthday LK Advani: Interesting facts about Lal Krishna Advani, as LK Advani turns 92 | Happy birthday LK Advani: 92 के हुए बीजेपी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी, जानें उनसे जुड़े रोचक तथ्य

बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज अपना 92वां जन्मदिन मना रहे हैं

Highlightsबीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म कराची में हुआ थाआडवाणी 1989 में राम मंदिर आंदोलन के लिए की गई रथ यात्रा से लोकप्रियता के चरम पर पहुंचे

देश के पूर्व गृह मंत्री भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक और लाल कृष्ण आडवाणी आज अपना 92वां जन्मदिन मना रहे हैं। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले आडवाणी की ही अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी राम जन्मभूमि आंदोलन का चेहरा बन गई। 

अपनी रथ यात्रा से बदली भारतीय राजनीति की दिशा

1989 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन और बाबरी मस्जिद के खिलाफ कारसेवकों को एकजुट करने के लिए गुजरात के सोमनाथ से शुरू की गई 'रथ यात्रा' ने आडवाणी की लोकप्रियता को नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया और वह हिंदुत्व के नए 'पोस्टर बॉय' बनकर उभरे। आडवाणी की इस रथ यात्रा के तीन साल बाद ही 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहा दी गई थी। 

ये रथ यात्रा भारतीय राजनीति की दिशा बदलने वाली रही, क्योंकि इसके दो साल बाद 1991 में हुए आम चुनावों में बीजेपी कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और महज 5 साल बाद ही सबसे बड़ी पार्टी के रूप सत्ता में जा पहु्ंची। 

आडवाणी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में दो बार गृह मंत्री (1998-99, 1999-2004) और उप प्रधानमंत्री (2002 से 2004) रहे। इससे पहले 1997 में मोराराजी देसाई सरकार में भी वह सूचना और प्रसारण मंत्री भी रहे थे। उन्हें 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद आडवाणी को बीजेपी के दो अन्य दिग्गज नेताओं मुरली मनोहर जोशी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मार्गदर्शक मंडल में शामिल हो गए थे। आडवाणी ने 'माई कंट्री माइ लाइफ' नाम से अपनी आत्मकथा भी लिखी है।

आइए जानें भारतीय राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक लालकृष्ण आडवाणी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

लाल कृष्ण आडवाणी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

-लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। उनके पिता का नाम केकेडी आडवाणी और मां का नाम गियानी आडवाणी था। उनका परिवार बंटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत चला आया था।

-आडवाणी ने अपनी शुरुआती शिक्षा लाहौर से हासिल की थी, लेकिन भारत आने के बाद उन्होंने मुंबई के गर्वनमेंट लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की थी। 

-1944 में उन्होंने कराची के मॉडल हाई स्कूल में अध्यापक के तौर पर काम किया था।

-1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी। आडवाणी इसकी स्थापना से लेकर 1957 तर पार्टी के सचिव थे।

-1965 में आडवाणी का विवाह कमला देवी से हुआ था।

-1973 से 1977 तक आडवाणी जनसंघ के अध्यक्ष रहे।

-वह 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद से ही पार्टी के महासचिव थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

-1977 से 1979 तक आडवाणी पहली बार केंद्रीय मंत्री बने। वह मोरारजी देसाई सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री थे।

-29 जून 2002 को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में आडवाणी उपप्रधानमंत्री बने।

-अपने कुछ बड़े फैसलों के लिए आडवाणी कई बार विवादों को भी शिकार बने। अपने कड़े रवैये के लिए उन्होंने 2005 से 2013 के बीच तीन बार पार्टी को अपना इस्तीफा भी सौंपा था। 

-आडवाणी बीजेपी के तीन बार अध्यक्ष, चार बार राज्यसभा सदस्य और पांच बार लोकसभा सांसद रहे हैं। 

-कड़े फैसले लेने और आक्रामक अंदाज के कारण उन्हें कुछ लोग आयरन मैन भी कहते हैं।

-लाल कृष्ण आडवाणी के दो बच्चे हैं, बेटे का नाम जयंत आडवाणी और बेटी का नाम प्रतिभा आडवाणी हैं।

Web Title: Happy birthday LK Advani: Interesting facts about Lal Krishna Advani, as LK Advani turns 92

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे