लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन मुबारक हो चिराग पासवान और सर्बानंद सोनोवाल, पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्री को दीं शुभकामनाएं, एक्स पर खास पोस्ट कर लिखा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 31, 2025 10:05 IST

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास में उनका कार्य सराहनीय है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे रामविलास पासवान जी के आदर्शों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का एक प्रमुख घटक है।बिहार में मतदान छह और 11 नवंबर को होगा तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को शुक्रवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास में उनका कार्य सराहनीय है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वह रामविलास पासवान जी के आदर्शों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।’’ चिराग पासवान ने पीएम को धन्यवाद दिया। लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी , पत्र के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आपका हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

आपके नेतृत्व में और आपके सहयोग से सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। पापा हमेशा कहते थे कि एक पिता के लिए खुशी की सबसे बड़ी अनुभूति वो है जिसमें वो अपनी संतान को खुद से कहीं आगे बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करते देखता है।

मुझे नहीं पता कि मैं पापा की तरह कभी बन पाऊंगा या नहीं लेकिन आज उनके आशीर्वाद और उनसे मिली सीख के सहारे हर दिन उनके बताये रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा हूँ। मैं आज महसूस कर रहा हूँ कि शायद पापा जहाँ भी होंगे प्रधानमंत्री जी के साथ मेरी इस तस्वीर को देखकर खुश ज़रूर होंगे।

पापा की प्रेरणा और प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अबतक एक छोटी सी यात्रा तय कर पाया हूँ। लेकिन जनता हूँ कि पापा के आदर्शो और सपनों को साकार करने की एक बड़ी ज़िम्मेदारी मेरे कंधों पर है। आज जन्मदिन पर पापा की अनुपस्थिति बहुत महसूस हो रही है, लेकिन ये विश्वास अटूट है कि उनका आशीर्वाद एक तारे की तरह हर क्षण मुझे राह दिखा रहा है। पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का एक प्रमुख घटक है। 

बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। बिहार में मतदान छह और 11 नवंबर को होगा तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सर्बानंद सोनोवाल को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और देश में बंदरगाहों तथा पोत परिवहन क्षेत्र को मजबूत करने के उनके ‘‘अनुकरणीय’’ प्रयासों की सराहना की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बंदरगाहों और पोत परिवहन क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयास अनुकरणीय हैं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को बल प्रदान कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ सोनोवाल असम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहैप्पी बर्थडेचिराग पासवानबिहार विधानसभा चुनाव 2025सर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की