लाइव न्यूज़ :

Hajipur Lok Sabha seat 2024: पिता रामविलास पासवान की कमी महसूस हो रही, भावुक हुए चिराग पासवान, मां रीना पासवान भावुक दिखीं, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2024 14:44 IST

Hajipur Lok Sabha seat 2024: 2014 हो या फिर 2019 का चुनाव, उनके पिता रामविलास पासवान हमेशा उनके साथ रहे।

Open in App
ठळक मुद्दे पुत्र चिराग पासवान को तिलक लगाकर नामांकन दाखिल करने के लिए भेजा। पहली मर्तबा हो रहा है कि नामांकन के वक्त उनके पिता साथ नहीं हैं। आपने देखा होगा कि वो मेरा हाथ पकड़कर मुझे ले जाते थे।

Hajipur Lok Sabha seat 2024: लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने गुरुवार को हाजीपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, नामांकन करने से पहले चिराग पासवान ने पटना स्थित अपने घर पर विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही वह खगौल स्थित मंदिर में भी आराधना की और भगवान के दर्शन किए। पूजा-अर्चना के बाद चिराग पासवान जब अपना नामांकन दाखिल करने के लिए निकले तो वह और उनकी मां रीना पासवान बेहद भावुक दिखीं। उन्होंने अपने पुत्र चिराग पासवान को तिलक लगाकर नामांकन दाखिल करने के लिए भेजा। 

वहीं, हाजीपुर से पर्चा दाखिल करने से जाने पहले चिराग पासवान भावुक हो गए और कहा कि यह पहली बार है कि वे अपने पिता के बिना नामांकन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पिता जी कमी उन्हें खल रही है। 2014 हो या फिर 2019 का चुनाव, उनके पिता रामविलास पासवान हमेशा उनके साथ रहे। लेकिन यह पहली मर्तबा हो रहा है कि नामांकन के वक्त उनके पिता साथ नहीं हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि पिछले चुनाव में भी आपने देखा होगा कि वो मेरा हाथ पकड़कर मुझे ले जाते थे। उनकी कमी तो खल ही रही है, लेकिन एक संतोष है कि जिस हाजीपुर को वह अपनी मां का दर्जा दिए थे, उसी हाजीपुर के लोगों से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। उम्मीद है कि जैसे हाजीपुर के लोगों ने ढेर सारा प्यार पापा को दिया वहीं प्यार मुझे देंगे।

हाजीपुर की लड़ाई पर चिराग ने कहा कि मैं किसी चुनौती या लड़ाई को हल्के में नहीं लेता। जरूरी है कि आप हर पल अपना शत प्रतिशत दें और ईमानदारी से प्रयास करें। अंतिम फैसला जनता करती है। मैं बस ये ध्यान देता हूं कि मेरे प्रयासों में कोई कमी नहीं रहे।

वहीं, तेजस्वी यादव के द्वारा यह दावा किए जाने पर कि चिराग पासवान अपने भाषण में कहते हैं कि संपन्न ओबीसी को अपना आरक्षण छोड़ देना चाहिए, इसको लेकर चिराग आगबबूला हो गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी झूठ बोल रहे हैं, मुझे लेकर गलत बयान दे रहे हैं।

वो ऐसा बयान देना बंद करें नहीं तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी मेरे खिलाफ लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी मुझे सबूत दिखाएं कि मैंने कब ऐसा बयान दिया है। नहीं तो मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४हाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी