लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अगर अमित शाह ढाई साल के लिए शिवसेना को सीएम पद देते तो एमवीए नहीं बनता, बोले उद्धव ठाकरे

By रुस्तम राणा | Updated: July 1, 2022 15:40 IST

उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये जो कल हुआ, मैं पहले ही अमित शाह से कह रहा था कि 2.5 साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और वही हुआ। पहले ही अगर ऐसा करते तो महा विकास अघाडी का जन्म ही नहीं होता। 

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे ने कहा - शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं हैं एकनाथ शिंदेकहा- अगर शाह ने अपनी बात रखी होती तो आज बीजेपी का होता सीएम

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। ठाकरे ने कहा कि अगर अमित शाह ने अपनी बात रखी होती तो आज भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री होता। उन्होंने कहा कि ये जो कल हुआ, मैं पहले ही अमित शाह से कह रहा था कि 2.5 साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और वही हुआ। पहले ही अगर ऐसा करते तो महा विकास अघाडी का जन्म ही नहीं होता। 

ठाकरे ने कहा - शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं हैं एकनाथ शिंदे

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से सरकार बनी है और एक तथाकथित शिवसेना कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है, मैंने अमित शाह से यही कहा था। उन्होंने कहा, ये सम्मानपूर्वक किया जा सकता था। शिवसेना आधिकारिक तौर पर(उस समय) आपके साथ थी। यह मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) शिवसेना के नहीं हैं। 

मेट्रो शेड के प्रस्ताव में बदलाव को लेकर बोले ठाकरे

वहीं मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ घंटों बाद, एकनाथ शिंदे ने मुंबई में विवादास्पद मेट्रो कार शेड परियोजना पर उद्धव ठाकरे सरकार के रुख को कथित रूप से उलटने के लिए कदम बढ़ाया है। इस पर उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर का गुस्सा मुंबई के लोगों पर न निकाले। उन्होंने कहा कि मेट्रो शेड के प्रस्ताव में बदलाव न करें। मुंबई के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ न करें।

दो दिवसीय विशेष सत्र 3 जुलाई से होगा शुरू

वहीं महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र तीन जुलाई से शुरू होगा। राज्य विधानमंडल सचिवालय द्वारा विधानसभा सदस्यों को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सदन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 3 जुलाई को होगा। पद के लिए नामांकन 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

SC में 11 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट 11 जुलाई को एक याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार है, जिसमें शिवसेना द्वारा दायर एक याचिका भी शामिल है, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विद्रोही पार्टी के नेताओं को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है। शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने शुक्रवार को शीर्ष अदालत का रुख कर उन्हें सदन से निलंबित करने की मांग की, जब तक कि उनकी अयोग्यता पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता। प्रभु ने उन्हें विधानसभा में प्रवेश करने से रोकने का आदेश भी मांगा है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेअमित शाहशिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम