लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: गहलोत सरकार पर खतरा! बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा ने दिया संकेत, कहा- कांग्रेस में 20-25 विधायक नाराज

By विनीत कुमार | Updated: May 28, 2019 14:27 IST

वहीं, राजस्थान में बीजेपी नेता भवानी सिंह रजावत ने कहा, 'राज्य में कांग्रेस की हालत ऐसी है कि हमें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत ही नहीं है। कांग्रेस खुद ही अपने सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है।'

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानदेव आहूजा ने कहा- कांग्रेस में कई विधायक नाराज, बीएसपी विधायक भी खुश नहींलोकसभा चुनाव-2019 में बीजेपी का राजस्थान में शानदार प्रदर्शन, सभी 25 सीटों पर जमाया है कब्जा

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राजस्थान में मिली जबर्दस्त सफलता के बाद अब राज्य में कांग्रेस की सरकार पर भी खतरा मंडराने लगा है। बीजेपी राजस्थान के वाइस प्रेसिडेंट  ज्ञानदेव आहूजा और भवानी सिंह रजावत ने संकेत दिये हैं कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ज्ञानदेव आहूज ने कहा कि उन्होंने ऐसा सुना है कि सरकार को समर्थन दे रहे बीएसपी के विधायक खुश नहीं हैं। 

ज्ञानदेव ने साथ ही कहा कि कांग्रेस के भी करीब 20-25 विधायक खुश नहीं हैं। हालांकि, ज्ञानदेव ने इसे लेकर कोई और टिप्पणी करने से मना कर दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, 'मैं पार्टी का आधिकारिक प्रवक्त नहीं हूं लेकिन मैंने सुना है कि बीएसपी विधायक खुश नहीं हैं। ऐसी ही बातें कांग्रेस के 20-25 विधायकों के साथ भी है। मैं इस पर और कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता।' 

वहीं, दूसरी ओर राजस्थान में बीजेपी नेता भवानी सिंह रजावत ने कहा, 'राज्य में कांग्रेस की हालत ऐसी है कि हमें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत ही नहीं है। कांग्रेस खुद ही अपने सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। मुझे लगता है कि अगर इस्तीफे चलते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी अल्पमत में आ जाएगी और सरकार गिर जाएगी।'

बता दें कि राजस्थान में सभी 25 सीटों पर बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में कब्जा जमाया। कांग्रेस की मुश्किल राजस्थान सहित कर्नाटक में भी बढ़ी हुई है, जहां कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार पर खतरा छाया हुआ है। दूसरी ओर राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की जिद ने भी पार्टी को मुश्किल में डाला हुआ है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने हार के बाद CWC मीटिंग में अशोक गहलोत सहित कई सीनियर नेताओं के चुनाव में पार्टी हित से ज्यादा बेटे-रिश्तेदारों पर ध्यान देने को लेकर नाराजगी जताई थी।

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना