लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 21:26 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 28 जनवरी उत्तर प्रदेश के झांसी में डकैती की वातदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए तीन शातिर बदमाशों को मध्यप्रदेश पुलिस ने यहां हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने बृहस्पातिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने सूचना दी कि झांसी में एक बड़ी डकैती करने के बाद वहां के कुछ शातिर बदमाश ग्वालियर के दाना ओली इलाके में एक मकान में छिपे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस सूचना के आधार पर ग्वालियर पुलिस का दल दाना ओली इलाके में पहुंचा।

उन्होंने कहा कि घनी आबादी का इलाका देखते हुए पुलिस ने वहां आंसू गैस का एक गोला फेंका और फिर अपराधियों को चेतावनी दी जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

एसपी ने कहा कि पुलिस ने लालजीत यादव (26), सद्दाम खान (24) और यूनुस खान (24) को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बदमाशों से तीन देशी पिस्तौल और काफी संख्या में कारतूस बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती