लाइव न्यूज़ :

रेलवे क्रॉसिंग पर चाय लेने के लिए ट्रेन चालक ने रोकी ट्रेन, फोटो वायरल होने पर रेलवे ने कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

By आजाद खान | Updated: April 25, 2022 08:40 IST

आपको बता दें कि मामले में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (एनईआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह बताया कि इस पर रेलवे ने गार्ड और लोको पायलट को स्पष्टीकरण देने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीवान स्टेशन के पास बिना किसी ठोस कारण के ट्रेन रोकने का मामला सामने आया है। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस को रोक कर कर्मचारियों द्वारा चाय खरीदने का बात सामने आ रही है। इस घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों से जवाब मांगा है।

पटना: ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11123) को बिना किसी ठोस कारण के रोकने से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (एनईआर) ने सफाई मांगी है। दरअसल, लोको पायलटों ने बिहार के सीवान स्टेशन के पास के रेलवे क्रॉसिंग पर ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस को रोका था और वहां से चाय ली थी। इस घटना का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद रेलवे ने जवाब मांगा है और इसके बाद इन पर कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि बिना स्टेशन मास्टर को जानकारी दिए हुए और न ही कोई ठोस कारण था जिसके लिए ट्रेन को रेलवे क्रॉसिंग पर रोका गया था। वहीं यह खबर सामने आ रही है कि ट्रेन के इस अचानक हाल्ट से रेलवे क्रॉसिंग पर बहुत जाम लग गया था जिसमें कई गाड़ियां फंस गई थी। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11123) सीवान स्टेशन पहुंची थी। जब वह स्टेशन पहुंची तो उस वक्त टाइम 5 बजकर 27 मिनट हो रहा था। इसके ठीक बाद उसे हरा सिग्नल मिल चूका था और 5:30 पर ट्रेन सीवान स्टेशन छोड़ चूकी थी। बताया जा रहा है कि बिना किसी ठोस कारण के ट्रेन को सीवान स्टेशन के पास के रेलवे क्रॉसिंग पर रोका गया था और पास के एक स्टॉल से चाय लाया गया था। चशमदीदों के मुताबिक, ट्रेन चालक को यह पता था कि उसका साथी ट्रेन में नहीं है और यह शायद सहायक लोको पायलट था जो चाय लिए हुए रेलवे क्रॉसिंग पर इन्तजार कर रहा था। इसके बाद ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग पर रूकी और सहायक लोको पायलट उस पर सवार हुआ और फिर ट्रेन आगे बढ़ी थी। 

रेलवे ने जवाब मांगा है

इस घटना की जानकारी मिलने और फोटो के वायरल होने के बाद रेलवे ने कर्मचारियों से जवाब मांगा है। सीवान स्टेशन मास्टर अनंत कुमार ने बताया है कि मामले का संज्ञान लिया गया है और इस के बारे में वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक को सूचित किया गया है। वहीं नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (एनईआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के मुताबिक, गार्ड और लोको पायलटों को इस मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और जांच खत्म होने के बाद ही किसी किस्म की कार्रवाई की जाएगी। 

इस घटना के दौरान यह भी खबर सामने आ रही है कि ट्रेन के अचानक रुक जाने से रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लग गया था जिससे गाड़ियों के आने जाने में काफी दिक्कतें हुई थी। यही नहीं इस जाम में एक एंबुलेंस के भी फंस जाने की खबर सामने आ रही है। 

टॅग्स :भारतीय रेलचायबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए