लाइव न्यूज़ :

माहवारी से जुड़ी वर्जना को तोड़ने के लिए लगाए गए भित्तिचित्र, रंग ला रही गुवाहाटी की छात्रा की मुहिम

By भाषा | Updated: May 29, 2019 04:16 IST

वर्ष 2013 में जर्मनी के संगठन ने माहवारी स्वच्छता दिवस शुरू किया था, जिसका बहुत तेजी से दुनिया के अन्य हिस्सों में प्रसार हुआ।

Open in App

माहवारी के दौरान स्वच्छता को लेकर जागरुकता फैलाने और माहवारी के ‘‘वर्जित विषय’’ पर सामाजिक चुप्पी को तोड़ने के लिये यहां विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर मंगलवार को ‘ब्लीड विथ डिग्निटी’ शीर्षक से भित्तिचित्र लगाये गये।

गहरे लाल रंग से रंगे भित्तिचित्र में छोटे-छोटे सफेद फूल बनाये गये हैं और उसके ऊपर एक ओर ‘ब्लीड विथ डिग्निटी’ नारा लिखा है।

यह विचार गुवाहाटी की स्नातकोत्तर छात्रा बिदिशा सैकिया का है जिन्होंने हर लड़की तक माहवारी से संबंधित गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये ‘ब्लीड विथ डिग्निटी’ अभियान शुरू किया है।

बिदिशा के इस विचार में प्रजापति एकेडमी नामक स्कूल भी सहयोगी है और इस भित्तिचित्र को जानी मानी कलाकार नीलिम महंता ने चित्रित किया है।

स्कूल की एक दीवार पर भी ऐसे चित्र उकेरे गये हैं। इन भित्तिचित्रों का अनावरण करते हुए गुवाहाटी नगर निगम आयुक्त देबेश्वर मलाकर ने कहा, ‘‘असम में कई लड़कियां अब भी सैनिटरी पैड मांगने में शर्म महसूस करती हैं। इसलिए अगर वेंडिंग मशीनों के जरिये स्कूलों में पैड उपलब्ध होंगे तो इन्हें प्राप्त करना लड़कियों के लिये आसान हो जायेगा। इससे माहवारी को लेकर वैचारिक जड़ता खत्म होने में मदद मिलेगी।’’

वर्ष 2013 में जर्मनी के संगठन ने माहवारी स्वच्छता दिवस शुरू किया था, जिसका बहुत तेजी से दुनिया के अन्य हिस्सों में प्रसार हुआ।

टॅग्स :असमगुवाहाटीहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो