लाइव न्यूज़ :

Guwahati Clash: 'राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के बहाने पूरे असम में अशांति फैलाना चाहते थे", हिमंत बिस्वा सरमा का सीधा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2024 10:38 IST

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो घेरते हुए कहा कि वो कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिये पूरे असम को अस्थिर करने की मंशा रखते थे।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी झड़प पर फिर घेरा राहुल गांधी को राहुल गांधी हिंदू धर्म में विश्वास करते तो एक मिनट के लिए कामाख्या मंदिर जाते, लेकिन नहीं गयेराहुल गांधी और कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य असम को अस्थिर करने का था

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो घेरते हुए कहा कि वो कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिये पूरे असम को अस्थिर करने की मंशा रखते थे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम सरमा ने शिवसागर जिले में पत्रकारों से बात करते हुए, "इस विवाद में मैं कांग्रेस पार्टी से 2-3 सवाल पूछना चाहता हूं कि उस दिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताद्रवा थान में प्रवेश करने के लिए हंगामे की स्थिति पैदा कर दी थी। राहुल गांधी भूपेन हजारिका समाधि क्षेत्र के सामने गुवाहाटी पार कर गए लेकिन वहां नहीं रुके।"

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी ने हाजो हयाग्रीव माधव मंदिर और पोवा मक्का को पार किया, लेकिन वो वहां नहीं रुके। राहुल गांधी बारपेटा सातरा के सामने से भी गुजरे और वह वहां एक मिनट के लिए भी नहीं रुके, यहां तक ​​कि वो कामाख्या मंदिर में भी नहीं रुके। कांग्रेस ने केवल मीडिया को आकर्षित करने के लिए और असम को अस्थिर करने के लिए उपद्रव किया था।''

राहुल गांधी की आलोचना करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव का सम्मान करते हैं, तो वह बारपेटा सत्रा और पटबाउसी सत्रा जा सकते थे क्योंकि श्रीमंत शंकरदेव ने बारपेटा सत्रा की स्थापना की और पटबाउसी में रहते थे।

उन्होंने कहा, "अगर वह असम से प्यार करते हैं, तो वह भूपेन हजारिका समाधि क्षेत्र में रुक सकते थे और भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि दे सकते थे। अगर वह हिंदू धर्म में विश्वास करते हैं तो एक मिनट के लिए कामाख्या मंदिर भी जा सकते थे। लेकिन नहीं, उनका मुख्य उद्देश्य असम को अस्थिर करने का था।''

इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार करेंगे।

सीएम सरमा ने कहा, "हम लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार करेंगे। अगर हम उन्हें पहले गिरफ्तार करते हैं, तो इसका राजनीतिकरण हो जाएगा। अब मामला दर्ज किया गया है। एसआईटी जांच करेगी और हमारे पास सबूत हैं। उनके उकसाने के बाद गुवाहाटी में एक बड़ी घटना हो सकती थी।"

आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों के बारे में बात करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह भारत के चुनाव आयोग से 14 अप्रैल से पहले असम में लोकसभा चुनाव कराने का अनुरोध करेंगे ताकि लोग बोहाग या रोंगाली बिहू उत्सव मना सकें।

उन्होंने कहा, "सामान्य तौर पर बोहाग बिहू से पहले असम में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई थी। मैं भारत के चुनाव आयोग से 14 अप्रैल से पहले असम में चुनाव कराने का भी अनुरोध करूंगा ताकि लोग बिहू मना सकें। हमें असम में कोई समस्या नहीं है और मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को देश में बड़ी जीत मिलेगी।''

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माकांग्रेसअसमराहुल गांधीGuwahati
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?