गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर वाहनों के आवाजाही पर 1 मई से बढ़ाई जाएगी और अधिक सख्ती
By अनुराग आनंद | Published: April 30, 2020 03:52 PM2020-04-30T15:52:57+5:302020-04-30T15:52:57+5:30
गुरुग्राम जिला प्रशासन ने 1 मई 2020 को सुबह 10 बजे से जिले की सभी सीमाओं पर क्रास-मूवमेंट पर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।
गुरुग्रामः जिला प्रशासन ने 1 मई 2020 को सुबह 10 बजे से जिले की सभी सीमाओं पर क्रास-मूवमेंट को लेकर सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, सीमा को पूरी तरह सील करने की खबर नहीं है, लेकिन सीमा पर वाहनों के आवाजाही की सख्ती से जांच की बात कही गई है।
दरअसल, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के आदेश के बाद दिल्ली से लगी राज्य की सीमाओं को बंद किया गया है, लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी गई है। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस और बैंक कर्मचारियों को उनके पहचान पत्र से केवल दोपहर गुरूवार दोपहर 12 बजे तक फरीदाबाद समेत दिल्ली-हरियाणा के कई सीमा पर अनुमति दी गई थी।
Gurugram District administration has issued notification for enforcing stricter measures through curbs on cross-movement across all borders of the district from 10 AM on 1st May 2020. #Haryanapic.twitter.com/504xr0Yjdh
— ANI (@ANI) April 30, 2020
फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर यशपाल ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए और फरीदाबाद के लोगों का स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए प्रदेशों से आने वाले सरकारी कर्मचारियों पर रोक लगाई गई है। हालांकि जरूरी चीजों के लिए अनुमति रहेगी।
आदेश में कहा गया था कि भारी वाहनों, बैंकिंग सुविधाओं, रसोई गैस, औषधियों से संबंधित वाहनों को आने की अनुमति रहेगी। इसके लिए अलग से एक लेन की व्यवस्था की जाएगी।
कहा गया था कि डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, बैंककर्मियो को अपने कार्यस्थल पर रहने की व्यवस्था करनी होगी। एंबुलेंस के आने-जाने पर रोक नहीं रहेगी। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में केंद्र सरकार द्वारा जारी पास को मान्यता दी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह नियम तीन मई तक के लिए लागू किया गया है।
बता दें, बीते दिन प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि दिल्ली से लगी राज्य की सीमाओं को बंद कर दिया गया है, लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी जाएगी। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी से आने वाले लोगों पर सख्त प्रतिबंध होंगे। जहां तक कोविड-19 मामलों का संबंध है, अगर सीमाएं 15-20 दिनों तक बंद रहीं तो हरियाणा अच्छी स्थिति में रहेगा। विज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा हैं।