लाइव न्यूज़ :

Gurugram Water Crisis: सुबह 4 घंटे करेंगे यह काम, लगेगा 5 हजार का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

By धीरज मिश्रा | Updated: May 24, 2024 18:40 IST

Gurugram Water Crisis: गुरुग्राम में रहने वाले लोग पीने के पानी का दुरुपयोग करते हैं तो सावधान हो जाए। गुरुग्राम नगर निगम अब ऐसे लोगों पर पैनी नजर रख रहा है जो पीने का पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन को पीने के पानी से धोया तो लगेगा 5 हजार रुपये का जुर्मानापानी की कमी को रोकने के लिए गुरुग्राम निगम ने लिया फैसला बार-बार उल्लघंन करने पर काट दिया जाएगा पानी कनेक्शन

Gurugram Water Crisis:गुरुग्राम में रहने वाले लोग पीने के पानी का दुरुपयोग करते हैं तो सावधान हो जाए। गुरुग्राम नगर निगम अब ऐसे लोगों पर पैनी नजर रख रहा है जो पीने का पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं। चूंकि, गुरुग्राम में पानी का संकट है। ऐसे में पीने के पानी का दुरुपयोग करते हुए लोगों को पकड़ा जाता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, अगर गुरुग्राम में रहने वाले लोग सुबह 5 बजे से लेकर 9 बजे तक अपने वाहनों को पीने के पानी से धोते हुए पाए जाते हैं तो उन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। पानी की कमी के बीच पानी की बर्बादी को रोकने के लिए गुरुग्राम नगर निगम ने यह फैसला लिया है। निगम के अधिकारियों के अनुसार, पहले जुर्माना लगाया जाएगा।

अगर इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन किया जाएगा तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं, दोबारा कनेक्शन लेने के लिए दोबारा से शुल्क देना होगा। साथ ही इसमें एक हजार रुपये कनेक्शन शुल्क देना होगा। 

निर्माण कार्य के लिए पीने योग्य पानी का इस्तेमाल नहीं

एमसीजी आयुक्त नरहरि सिंह बांगर ने कहा कि निर्माण कार्य क्षेत्र में पीने योग्य पानी की के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। उल्लंघन करने का 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ यदि कोई ओवरहेड टैंक या नल लीक होता पाया गया तो धुलाई केंद्रों को सील कर दिया जाएगा। पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। 

हरियाणा के कई हिस्सों में पानी का संकट

हरियाणा के कई अन्य हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जिससे जल संसाधनों पर दबाव पड़ा है, जिसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में जल संकट पैदा हो गया है। वहीं, कुछ हाउसिंग कॉलोनियों और सेक्टरों के निवासी पानी की आपूर्ति में कमी की शिकायत कर रहे हैं। सेक्टर 9 के एक निवासी ने कहा कि इलाके में पानी की भारी कमी है।

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणाWater Resources DepartmentFaridabadSirsa
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos