जानें आखिर क्यों गुंजा कपूर बुर्का पहनकर वीडियो बनाने पहुंची थीं शाहीन बाग, पूछताछ में पुलिस को बताया

By भाषा | Updated: February 6, 2020 16:08 IST2020-02-06T16:08:01+5:302020-02-06T16:08:01+5:30

पुलिस ने बताया कि महिला का नाम गुंजा कपूर है। उसने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खुद का परिचय यू ट्यूब चैनल ‘राइट नेरेटिव” की संचालक के तौर पर किया है।

gunja kapoor tell delhi police why she donned burqa to enter shaheen-bagh | जानें आखिर क्यों गुंजा कपूर बुर्का पहनकर वीडियो बनाने पहुंची थीं शाहीन बाग, पूछताछ में पुलिस को बताया

जानें आखिर क्यों गुंजा कपूर बुर्का पहनकर वीडियो बनाने पहुंची थीं शाहीन बाग, पूछताछ में पुलिस को बताया

Highlightsकुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महिला अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी।संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन पिछले 55 दिनों से चल रहा है।

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में बुधवार को बुर्का पहनकर पहुंची यू ट्यूब चैनल चलाने वाली महिला गुंजा कपूर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस ने बताया कि “बहुत सारे सवाल’ करने पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गुंजा कपूर के तौर पर हुई है। उसने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खुद का परिचय यू ट्यूब चैनल 'राइट नेरेटिव' की संचालक के तौर पर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर गुंजा कपूर को फॉलो करते हैं।

पुलिस के मुताबिक, उसने बहुत सारे सवाल किए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को शक हुआ। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुंजा कपूर को पहचानने के बाद कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने उसके पकड़ लिया। इस घटना से शाहीन बाग में हलचल मच गई। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला को सरिता विहार थाने ले जाया गया, जहां उसकी पहचान की पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की गई और उसे छोड़ दिया गया। 

आखिर क्यों गुंजा कपूर बुर्का पहनकर वीडियो बनाने पहुंची थीं शाहीन बाग? 

कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महिला अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी। घटना के बाद बयान जारी कर कपूर ने दावा किया कि तीन फरवरी को वह समाचार चैनल की चर्चा में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में गई थी और करीब 20 मिनट में उन्हें खदेड़ दिया गया था और लोग उनसे बात करने को राज़ी नहीं थे। 

कपूर ने आरोप लगाया कि शाहीन बाग में एक खबरिया चैनल की महिला पत्रकार के साथ ‘हाथापाई’ के बाद, उन्होंने बुर्का पहनकर जाने का फैसला किया, ताकि प्रदर्शनकारी उनके साथ बात करने में झिझके नहीं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘ लेकिन मेरी पहचान सामने आने के बाद उन्होंने मेरे साथ हाथापाई की।” कपूर ने कहा कि वह अपने यू ट्यूब चैनल के लिए ‘स्टोरी’ करने गई थी। 

Web Title: gunja kapoor tell delhi police why she donned burqa to enter shaheen-bagh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे