लाइव न्यूज़ :

गुजरात दंगा 2002: गुलबर्ग सोसाइटी नरसंहार मामले का आरोपी आशीष 16 साल बाद अरेस्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 11, 2018 10:05 IST

अहमदाबाद स्थित गुलबर्ग सोसाइटी नरसंहार में 69 लोगों की हत्या कर दी गयी थी।

Open in App

साल 2002 में हुए गुलबर्ग सोसाइटी नरसंहार मामले में अहमदाबाद अपराध शाखा की जांच (डीबीसी) टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने साल लगभग 16 साल से फरार चल रहे आरोपी आशीष पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया। पांडे को अपराध शाखा के अधिकारियों ने शहर के असलाली इलाके से गिरफ्तार किया। डीबीसी के अधिकारी अधिकारियों के अनुसार, मेघानी नगर पुलिस स्टेशन में जिन 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी उसमें आशीष पांडे का नाम भी शामिल था। 

इंडियन एक्सप्रेस को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पांडे गुलबर्ग सोसाइटी में हुए नरसंहार में शामिल भीड़ का हिस्सा थे। इस हत्याकांड में 69 मुस्लिमों की हत्या हुई थी, जिसमें कांग्रेस के पूर्व संसद सदस्य एहसान जाफरी भी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि पांडे उन पांच अभियुक्तों में शामिल था जो पिछले 16 सालों से फरार हैं। वह इस दौरान हरिद्वार सहित देश के विभिन्न शहरों में रहा है, जहां उसने ट्रांसपोर्ट में बिजनेस का काम किया।

पांडे को आज गुरुवार (11 जनवरी) को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं डीसीबी के अधिकारियों ने पांडे को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दिया है, जो मामले की जांच करेगी।

आपको बता दें कि 27 फरवरी 2002 में गोधरा कांड के बाद उत्तेजित लोगों ने गुलबर्ग सोसायटी में तबाही मचाई थी, जिसमें कांग्रेस के पूर्व सांसद अहसान जाफरी सहित 69 लोगों की जान चली गई थी। अहमदाबाद शहर में हुए दंगे के बाद दंगाइयों ने गुलबर्ग सोसायटी पर हमला बोला था, जहां कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी अपने परिवार के साथ रहते थे। इस कांड में 39 लोगों के तो शव मिले भी, लेकिन बाकी तीस के शव तक नहीं मिले, जिन्हें सात साल बाद कानूनी परिभाषा के तहत मरा हुआ मान लिया गया था।

टॅग्स :गुजरातहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए