लाइव न्यूज़ :

गुजरात उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस में बराबर की टक्कर, अल्पेश ठाकोर पर सीएम रूपाणी का दांव बेकार गया!

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 24, 2019 13:53 IST

गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के रुझानों में बराबर की टक्कर देखी जा रही है। तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आगे चल रही है और इतनी ही सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के रुझानों में बराबर की टक्कर देखी जा रही है। तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आगे चल रही है और इतनी ही सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए अल्पेश ठाकोर को राधनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, जोकि कांग्रेस प्रतिद्वंदी के मुकाबले पीछे चल रहे हैं। 

Gujarat By-Election Results, Congress, BJP, Alpesh Thakor: गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के रुझानों में बराबर की टक्कर देखी जा रही है। तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आगे चल रही है और इतनी ही सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए अल्पेश ठाकोर को राधनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, जोकि कांग्रेस प्रतिद्वंदी के मुकाबले पीछे चल रहे हैं। 

गुजरात की छह विधानसभा सीटों थराड, खेरालु, अमराइवाड़ी, लुनावाड़ा, राधनपुर और बायड पर वोटों की मतगणना चल रही है। खबर लिखे जाने तक भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबासाइट से मिले रुझानों के अनुसार, थराड से विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के जीवराज भाई जगतभाई पटेल 37136 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। खेरालू से बीजेपी के अजमलभाई वालाजी ठाकोर 60783 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। लुनावाड़ा सीट से बीजेपी के जिग्नेश कुमार सेवक 50135 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। 

वहीं, अमराइवाड़ी से कांग्रेस के धर्मेंद्र शांतिलाल पटेल 27955 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। राधनपुर से कांग्रेस के रघुभाई मेराजभाई देसाई 50230 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। बायड से कांग्रेस के जशुभाई शिवाभाई पटेल 56872 मतों के साथ आगे चल रहे हैं।

बायड में बीजेपी के धवल सिंग झाला और कांग्रेस के जशुभाई पटेल के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी के धवल सिंग कांग्रेस के जशुभाई कुछ करीब दो हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस के जशुभाई से पीछे थे। धवल सिंग के खाते में 56806 गए थे, वहीं, कांग्रेस के जशुभाई को 58795 मिले थे। धवल सिंग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। 

टॅग्स :गुजरातअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसविजय रुपानीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत