लाइव न्यूज़ :

गुजरात : दो सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, एक अहमदाबाद की सीवेज पाइपलाइन में लापता

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:05 IST

Open in App

गुजरात के अहमदाबाद शहर में बृहस्पतिवार को एक सीवर लाइन में बिना सुरक्षा उपकरण पहनकर घुसे दो सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता है। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने कहा कि लापता सफाई कर्मचारी को बचाने का प्रयास जारी है, हालांकि उसके जिंदा होने की उम्मीद कम है। मिस्त्री ने कहा कि तीसरे पीड़ित का पता लगाने में बचावकर्मियों को समस्या आ रही है, इसलिए इलाके में पाइपलाइन के बगल में एक गड्ढा खोदा जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक के. टी. कमरिया ने कहा, ‘‘बोपाल को शिलाज गांव से जोड़ने वाले सीवेज पाइपलाइन की देखरेख का काम स्थानीय अधिकारियों ने एक निजी ठेकेदार को दिया है। जैसे ही कर्मी मेनहोल में मरम्मत करने के लिए घुसे, वे सीवर के अंदर जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए।’’ अधिकारी ने बताया कि जैसे ही दो अन्य कर्मी उन्हें बचाने के लिए सीवर के अंदर गए, वे भी बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग ने दो शवों को बाहर निकाला है और तीसरे कर्मचारी के लिए बचाव अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?