लाइव न्यूज़ :

Gujarat Rajya Sabha Elections: गुजरात कांग्रेस ने चुनाव से पहले मानी हार!, राज्यसभा की तीन सीट पर भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं, जानें विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2023 20:32 IST

Gujarat Rajya Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 156 सीट जीती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 17 सीट हासिल की थीं। गुजरात में तीन राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 24 जुलाई को होंगे।पार्टी के पास 182 सदस्यीय विधानसभा में आवश्यक संख्या नहीं है।

Gujarat Rajya Sabha Elections: कांग्रेस ने कहा कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में पर्याप्त संख्या में पार्टी के विधायक नहीं होने के कारण वह राज्य की तीन राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 156 सीट जीती थीं।

जबकि कांग्रेस ने राज्य के गठन के बाद से अपना सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 17 सीट हासिल की थीं। भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि गुजरात में तीन राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 24 जुलाई को होंगे। गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के पास 182 सदस्यीय विधानसभा में आवश्यक संख्या नहीं है।

इसलिए हमने राज्य में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।’’ हालांकि, भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। गुजरात की 11 राज्यसभा सीट में से आठ पर भाजपा का कब्जा है, जबकि अन्य तीन पर कांग्रेस के सदस्य हैं।

भाजपा की आठ सीट में से तीन सीट 18 अगस्त को रिक्त हो जाएंगी क्योंकि विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ-साथ जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल उक्त तिथि पर पूरा हो रहा है। इन तीन सीट के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 13 जुलाई और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। जरूरत पड़ने पर मतदान 24 जुलाई को होगा। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022गुजरातकांग्रेसBJPसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ