लाइव न्यूज़ :

गुजरात: बाढ़ की पानी से बुजुर्ग महिला और मुर्ती को बचाते दिखे पुलिस वाले, राज्य गृह मंत्री ने वीडियो शेयर कर पुलिसकर्मियों की तारीफ की

By आजाद खान | Updated: July 23, 2023 17:22 IST

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने जूनागढ़ पुलिस वालों का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि "इस एक दृश्य में सभी भावनाएं एक साथ झलक रही हैं। जूनागढ़ पुलिस आप अद्भुत काम कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने गुजरात को लेकर 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुजरात को लेकर 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। इस बीच जूनागढ़ शहर के बाढ़ से प्रभावित कई वीडियो वायरल हो रहे है।

गांधीनगर:गुजरात के जूनागढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गया है। इस दौरान जूनागढ़ के कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाते हुए देखा गया है। इस बीच गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ पुलिस वाले एक बुजुर्ग महिला के साथ मूर्ति को भी सुरक्षित जगह पर पहुंचाते हुए देखा गया है। 

बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात को लेकर 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि यहां पर अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है और इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि कुछ पुलिस वाले कमर भर पानी में डूबकर स्थनानियों को बचा रहे है और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे है। वीडियो में पुलिसवालों को एक बुजुर्ग महिला को बाढ़ से बचाते हुए और उसे सुरक्षित जगह ले जाते हुए देखा गया है। 

यही नहीं पुलिस वालों ने एक मुर्ती को भी उठाकर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए पाया गया है। इस घटना का वीडियो  गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि "इस एक दृश्य में सभी भावनाएं एक साथ झलक रही हैं। जूनागढ़ पुलिस आप अद्भुत काम कर रहे हैं।"

अब तक तीन हजार लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान

जानकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित जूनागढ़ शहर में अब तक तीन हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। ऐसे में रविवार सुबह छह बजे तक 24 घंटे की अवधि में 241 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 

बाढ़ के कारण शनिवार को गुजरात में दो राष्ट्रीय राजमार्ग, 10 राज्य राजमार्ग और 300 ग्रामीण सड़कें बंद कर दी गई थी। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और अग्निशमन विभाग की टीमें बचाव अभियान में शामिल है। 

टॅग्स :गुजरातवायरल वीडियोबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए