लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले को लेकर यशवंत सिन्हा ने कहा, गुजरात सरकार को उठाना चाहिए कड़ा कदम

By भाषा | Updated: October 9, 2018 23:37 IST

साबरकांठा में 14 महीने की एक लड़की से कथित रुप से बलात्कार करने को लेकर बिहार के एक मजदूर को 28 सितंबर को गिरफ्तार किये जाने के बाद गुजरात में हिंदी भाषी लोगों पर हमला शुरु हो गया। 

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मंगलवार (9 अक्टूबर) को कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार को बलात्कार की एक घटना के बाद हिंदीभाषी प्रवासी श्रमिकों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए सक्रियता से कदम उठाना चाहिए था। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के प्रवासी श्रमिकों पर हमले के बाद उनके गुजरात से चले जाने के बारे में पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के कुकृत्य के लिए पूरे समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

साबरकांठा में 14 महीने की एक लड़की से कथित रुप से बलात्कार करने को लेकर बिहार के एक मजदूर को 28 सितंबर को गिरफ्तार किये जाने के बाद गुजरात में हिंदी भाषी लोगों पर हमला शुरु हो गया। 

सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहता। लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार को इन प्रवासियों को सुरक्षित महसूस करने देने और हमलों से बचाने के लिए उन्हें पुलिस सुरक्षा देनी चाहिए थी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह लोग गुजरात छोड़ रहे हैं, वह गुजरात के लिए पूरी तरह अवांछनीय है। पूरे समुदाय और समूह को किसी एक के कुकृत्य के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उत्तर भारतीयों ने गुजरात के विकास में काफी योगदान दिया है। ’’ 

नौकरशाह से नेता बने सिन्हा ने कहा कि सरकार को उन प्रवासियों को वापस लाने का प्रयास करना चाहिए जो डर के मारे गुजरात से चले गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात का उत्तर भारत के साथ विशेष संबंध है। गांधीजी गुजरात से पहले प्रवासी थे जो राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर चंपारण गये और वहां उन्होंने सत्याग्रह चलाया। इसी प्रकार हमारे प्रधानमंत्री वाराणसी से सांसद हैं।’’ सिन्हा के साथ भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और सपा प्रवक्ता घनश्याम तिवारी भी थे।

टॅग्स :यशवंत सिन्हागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos