लाइव न्यूज़ :

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: परिणाम के बाद विजय रैलियां निकालने की इजाजत नहीं

By भाषा | Updated: February 9, 2021 22:42 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ फरवरी कोरोना वायरस महामारी के चलते गुजरात राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकायों के आगामी चुनाव के नतीजे की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवारों द्वारा रैलियां या जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है।

मतगणना के दौरान पालन की जाने वाली विभिन्न मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के उल्लेख के साथ जारी करते हुए परिपत्र में आयोग ने चेतावनी दी कि यदि कोई कोविड-19 संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, उस पर आपदा प्रबंधन अधिनियम और भादंसं की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

छह नगर निगमों के लिए 21 फरवरी तथा 81 नगरपालिकाओं , 31 जिला पंचायतों एवं 231 तालुका पंचायतों के लिए 28 फरवरी को चुनाव हैं। नगर निगम चुनाव की मतगणना 23 फरवरी को और स्थानीय निकायों के चुनाव की मतगणना दो मार्च को होगी।

एसओपी के अनुसार संबंधी निर्वाचन अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि परिणाम की घोषणा के बाद उम्मीदवार विजय रैली नहीं निकालें। साथ ही वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मतगणना केंद्रों पर भीड़ न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?