लाइव न्यूज़ :

गुजरात: स्थानीय निकाय चुनावों का शांतिपूर्वक समापन, मतदान प्रतिशत कम रहा

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:23 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन अक्टूबर गांधीनगर महानगर पालिका तथा तीन नगर पालिकाओं के लिए चुनाव और अहमदाबाद तथा जूनागढ़ नगर निकाय में विभिन्न सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान रविवार को सम्पन्न हुआ। कई जिला एवं तालुका पंचायतों के लिए भी आज मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अद्यतन जानकारी के मुताबिक मतदान प्रतिशत कम रहा और केवल थारा नगर निकाय में ही 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।

जानकारी के मुताबिक शाम छह बजे तक गांधीनगर महानगर पालिका की 44 सीटों के लिए 53.14 फीसदी मतदान हुआ, यहां पर 161 उम्मीदवार मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जबकि आप ने 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

अधिकारियों ने बताया कि तीन नगर पालिकाओं ओखा, भाणवड तथा थारा में मतदान प्रतिशत क्रमश: 55.07, 57.11, और 63 फीसदी रहा। यहां 78 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्वक हुआ जिनके लिए 205 उम्मीदवार मैदान में थे।

अहमदाबाद में एक वार्ड तथा जूनागढ़ में दो वार्ड पर मतदान प्रतिशत बहुत ही कम रहा।

उन्होंने बताया कि 26 नगर निकाय क्षेत्रों में 42 सीटों, सात जिला पंचायतों की आठ सीटों, 37 तालुका पंचायतों की 43 सीटों पर भी उपचुनाव हुए।

जिला पंचायत निकायों में खाली हुई आठ सीटों पर 24 उम्मीदवार मैदान में थे। तालुका पंचायत की 43 सीटों पर भी उपचुनाव हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां