लाइव न्यूज़ :

Gujarat Lions Saved Railway Lines: रेल पटरी पर शेर, अप्रैल 2024 से अब तक 44 शेरों की जान बची, भावनगर रेलवे मंडल और लोको पायलट को सलाम!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 18:12 IST

Gujarat Lions Saved Railway Lines: लोको पायलट विवेक वर्मा और सहायक लोको पायलट राहुल सोलंकी एक मालगाड़ी चला रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देGujarat Lions Saved Railway Lines: कई शेरों की या तो मौत हो गई या वे गंभीर रूप से घायल हो गए।Gujarat Lions Saved Railway Lines: खड़े वन ‘ट्रैकर्स’ द्वारा लाल बत्ती दिखाने पर ट्रेन को रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाए।Gujarat Lions Saved Railway Lines: ‘ट्रैकर्स’ भरतभाई और भोलाभाई लोको पायलट के पास पहुंचे और उन्हें पटरी पर बैठे दो शेरों के बारे में बताया।

Gujarat Lions Saved Railway Lines: गुजरात के अमरेली जिले में सोमवार सुबह एक मालगाड़ी के दो सतर्क लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर भटककर आए दो शेरों की जान बचा ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ वर्षों में पीपावाव बंदरगाह को उत्तरी गुजरात से जोड़ने वाली रेलवे लाइन पर कई शेरों की या तो मौत हो गई या वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पश्चिमी रेलवे के भावनगर मंडल ने एक बयान में कहा कि यह घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे पीपावाव-राजुला खंड पर हुई, जहां लोको पायलट विवेक वर्मा और सहायक लोको पायलट राहुल सोलंकी एक मालगाड़ी चला रहे थे।

बयान में कहा गया कि दोनों को वन विभाग के दो ‘ट्रैकर्स’ ने पटरी पर दो शेरों की मौजूदगी के बारे में सचेत किया जिन्हें पटरी के आसपास घूमने वाले शेरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां तैनात किया गया था। बयान में कहा गया कि लोको पायलट ने कुछ दूरी पर खड़े वन ‘ट्रैकर्स’ द्वारा लाल बत्ती दिखाने पर ट्रेन को रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाए।

ट्रेन के रुकने के बाद ‘ट्रैकर्स’ भरतभाई और भोलाभाई लोको पायलट के पास पहुंचे और उन्हें पटरी पर बैठे दो शेरों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि शेरों के पटरी से हटने के बाद ‘ट्रैकर्स’ से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने शेरों की जान बचाने के लिए लोको पायलट की सराहना की। बयान के अनुसार, भावनगर रेलवे मंडल के सतर्क लोको पायलट ने अप्रैल 2024 से अब तक 44 शेरों की जान बचाई है। 

टॅग्स :गुजरातभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’