लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 200 करोड़ रुपये खर्च होने पर भी बदतर हो गई साबरमती नदी की हालत, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

By विशाल कुमार | Updated: October 25, 2021 07:41 IST

गुजरात हाईकोर्ट ने साबरमती रिवरफ्रंट पर प्रदूषण के लिए अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) को फटकार लगाई है और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) में प्रयोगशालाओं के कामकाज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Open in App
ठळक मुद्दे2014-15 से 2017-18 तक केंद्र ने करीब 200 करोड़ की राशि भेजी थी.हाईकोर्ट ने अहमदाबाद नगर निगम और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को फटकार लगाई.सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

अहमदाबाद:गुजरात की साबरमती नदी में प्रदूषण को रोकने के लिए 2014-15 से 2017-18 तक करीब 200 करोड़ की राशि खर्च किए जाने के बाद भी वह प्रदूषित बनी हुई है जो कि केंद्र सरकार ने भेजी थी. इसके बजाय स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि गुजरात हाईकोर्ट ने अधिकारियों को लताड़ लगाई है.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात हाईकोर्ट ने साबरमती रिवरफ्रंट पर प्रदूषण के लिए अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) को फटकार लगाई है और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) में प्रयोगशालाओं के कामकाज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है जो रिवरफ्रंट में फेंके जा रहे प्रदूषित पानी पर रोक लगाने में नाकाम रहे.

हाईकोर्ट ने पाया कि साबरमती में प्रदूषण का मूल कारण अधिकारियों की ओर से जवाबदेही की कमी है क्योंकि अधिकारियों और उद्योगों के बीच एक सांठगांठ प्रतीत होती है जो नदी की धारा में अनुपचारित अपशिष्टों को बहाते हैं, जिससे उसका पानी प्रदूषित होता है.

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस वैभवी नानावती की खंडपीठ अनुपचारित सीवेज और औद्योगिक अपशिष्टों के निर्वहन के कारण नदी में बड़े पैमाने पर प्रदूषण पर स्वत: संज्ञान लेने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है. अदालत ने एक संयुक्त टास्क फोर्स (जेटीएफ) का भी गठन किया है, जिसने अपनी रिपोर्ट एसटीपी और अपशिष्ट उपचार संयंत्रों की विफलताओं पर प्रकाश डाला है.

टॅग्स :गुजरातSabarmati AshramGujarat High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष