लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव 2022: चुनाव आयोग ने आखिरी चरण के लिए मतदाताओं से की अपील, कहा- शहरी उदासीनता को दूर करें

By रुस्तम राणा | Updated: December 3, 2022 19:38 IST

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, "सूरत, राजकोट और जामनगर में गुजरात चुनाव के पहले चरण में राज्य के औसत 63.3 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है।" जबकि राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ थालेकिन इस बार पहले चरण में राज्य के औसत 63.3 प्रतिशत से कम मतदान हुआ हैEC ने मतदाताओं से अधिक संख्या में वोट कर शहरी उदासीनत को दूर करने की अपील की

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई कम वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान को लेकर शहर में उदासीनता है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने सोमवार, 5 दिसंबर को होने वाले दूसरे और आखिरी चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं से अधिक संख्या में वोट कर शहरी उदासीनत को दूर करने की अपील की है। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, "सूरत, राजकोट और जामनगर में गुजरात चुनाव के पहले चरण में राज्य के औसत 63.3 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है।" जबकि राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ था।

आयोग ने अपने बयान में कहा कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई, औसत मतदाता मतदान का आंकड़ा इन महत्वपूर्ण जिलों की शहरी उदासीनता से कम हो गया, जैसा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश की विधानसभा के आम चुनाव के दौरान, शिमला के शहरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 62.53 प्रतिशत ((13 प्रतिशत अंकों से कम) ) दर्ज किया गया था। जबकि राज्य का औसत 75.6 प्रतिशत है।

आयोग ने आगे कहा, गुजरात के शहरों ने विधानसभा चुनावों में 1 दिसंबर 2022 को मतदान के दौरान इसी तरह की शहरी उदासीनता की प्रवृत्ति दिखाई दी, जिससे कि पहले चरण में मतदान का प्रतिशत कम हुआ है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव-प्रचार शनिवार शाम 5 बजे को समाप्त हो गया।

अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों में फैले 93 निर्वाचन क्षेत्रों में 800 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान बीते गुरुवार को हुआ था। दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में घाटलोडिया से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, वीरमगाम से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और गांधीनगर दक्षिण से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता अल्पेश ठाकोर शामिल हैं। हार्दिक पटेल और ठाकोर दोनों बीजेपी के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब