लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मुस्लिम इलाकों में 'आप' और AIMIM की वजह से वोट बंटने से भाजपा को फायदा! कांग्रेस को नुकसान

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2022 16:12 IST

गुजरात में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। भाजपा को एक फायदा मुस्लिम वोटों के बंटवारे का भी मिला नजर आया है।

Open in App

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा ने कोई मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा था लेकिन पार्टी की ऐतिहासिक जीत में मुस्लिम बहुल इलाकों की भी भूमिका रही। गुजरात में भाजपा इस बार 155 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाती नजर आ रही है। यह किसी भी पार्टी के लिए गुजरात के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत है।

कांग्रेस इस चुनाव में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है और पार्टी संभवत 10 से भी कम सीटें जीत सकेगी। गुजरात में कई मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस को हुए नुकसान का सीधा-सीधा फायदा भाजपा को मिला है। रुझानों में 17 मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा 12 सीटों पर अच्छी-खासी बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के लिए इन इलाकों में यह छह सीटों की बढ़त है। 

इससे पूर्व इन सीटों से कांग्रेस के लिए ही वोट निकलते रहे हैं। इस चुनाव में कांग्रस इनमें से केवल 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। उदाहरण के तौर पर दरियापुर एक मुस्लिम बहुल सीट है, जिस पर कांग्रेस ने 10 साल तक कब्जा रखा। हालांकि इस बार कांग्रेस विधायक ग्यासुद्दीन शेख भाजपा उम्मीदवार कौशिक जैन से हार गए हैं।

मुस्लिम बहुल इलाकों में नहीं चले 'आप' और एआईएमआईएम

आम आदमी पार्टी 16 मुस्लिम बहुल सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उसे कहीं सफलता नहीं मिली। हालांकि 'आप' और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मुस्लिम वोटों का बंटवारा जरूर कर दिया, जो पारंपरिक तौर पर कांग्रेस को जाते रहे थे।

AIMIM के पास दो गैर-मुस्लिमों सहित 13 उम्मीदवार थे, जिन्होंने जमालपुर-खड़िया और वडगाम जैसी मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस के वोट काटे। वैसे जमालपुर-खड़िया में कांग्रेस के इमरान खेड़ावाला कुछ राउंड में पिछड़ने के बाद 13 हजार के अधिक अंतर से जीत गए। वडगाम में जिग्नेश मेवाणी मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं।

बिल्किस बानो के दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस रही थी मुखर

गुजरात चुनाव की रणभेरी बजने से ठीक पहले अगस्त में बिल्किस बानों के दोषियों की रिहाई के बाद कांग्रेस ने मुखर होकर इसकी आलोचना की थी। पूरे देश में दोषियों की रिहाई को लेकर काफी चर्चा भी हुई। हालांकि, इससे भाजपा को खास नुकसान होता नजर नहीं आया है।

रेप के दोषियों को रिहा करने के फैसले में शामिल रहे और उन्हें 'संस्कारी ब्राह्मण' बताने वाले भाजपा नेता चंद्रसिंह राउलजी गोधरा में 35 हजार के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। वह निर्वाचन क्षेत्र से छह बार के विधायक हैं।

गुजरात के दाहोद जिले की लिमखेड़ा सीट से भी भाजपा के भाभोर शैलेश सुमनभाई 3600 से अधिक वोटों के अंतर से जीत गए है। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के बरिया नरेशभाई पूणाभाई रहे। बिलकिस बानो यहीं से आती हैं। वह यहां के रणधीकपुर गांव में रहती हैं। हालांकि यह हिंदू बहुल इलाका है। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसएआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos