लाइव न्यूज़ :

Gujarat: सूरत में फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को डंपर ने कुचला, 13 लोगों की मौत, कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2021 08:30 IST

पुलिस का कहना है कि मरने वाले सभी मजदूर हैं और राजस्थान के बांसवाड़ा रहने वाले है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जहां उनका इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी गंभीर लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है।तेज रफ्तार से जा रहे डंपर चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश करते हुए गन्ने से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

मौत कब कहां आ जाये किसी को नहीं पता। कुछ ऐसा ही हुआ गुजरात के सूरत में... यहां आज यानी 19 जनवरी को एक बड़ा हादसा हो गया। कीम रोड पर एक ट्रक ने सड़क के पास फुटपाथ पर सो रहे करीब 18 लोगों को कुचल दिया है, जिसमें से अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी मजदूर बताये जा रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई पुलिस के हवाले से बताया कि सुरत के कोसांबा में एक ट्रक की चपेट में आने से 13 लोगों के मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मरने वाले सभी मजदूर हैं और राजस्थान के बांसवाड़ा रहने वाले है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जहां उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मौके पर कुछ लोगों की मौत हो गई और कुछ अस्पताल में मौत हुई, जबकि 5 मजदूर बुरी तरह घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

साथी ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गन्ने से भरा ट्रक बेहद तेज रफ्तार होने की वजह से बेकाबू हुआ और फिर सड़क किनारे सो रहे लोगों के लिए काल बन गया। हालांकि पुलिस ने इस बात की सूचना फिलहाल नहीं दी है कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं या नहीं। 

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद एक बार फिर गुजरात प्रशासन पर एक बड़ा सवाल उठता है। आखिर इन सब के मौत का जिम्मेदार कौन?

 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष