लाइव न्यूज़ :

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 अप्रैल गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

पटेल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें यहां यू एन मेहता हृदयरोग विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''कोरोना वायरस के हल्के लक्षण महसूस होने के बाद मैंने आरटी-पीसीआर जांच कराई, जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती होने जा रहा हूं।''

पटेल ने कहा, ''मैं हाल ही में मेरे संपर्क में आए लोगों से अपना ख्याल रखने का आग्रह करता हूं।''

इससे पहले दिन में उन्होंने गांधीनगर में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी, जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हुए थे। शुक्रवार को भी वह शाह और रूपाणी के साथ थे।

पटेल ने करीब एक महीना पहले कोविड-19 से प्रतिरक्षा के लिए टीके की पहली खुराक ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारत अधिक खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?