लाइव न्यूज़ :

गुजरात: विरोध मार्च निकालने का प्रयास कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 मार्च बिना अनुमति लिए नए कृषि कानूनों के खिलाफ पदयात्रा निकालने का प्रयास करे गुजरात कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा समेत 45 पार्टी कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेताओं ने साबरमती आश्रम के बाहर एकत्र होकर शहर के कोचरब आश्रम तक पैदल मार्च निकालने की योजना बनाई थी।

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दोनों ही आश्रम महात्मा गांधी के निवास हुआ करते थे।

सहायक पुलिस आयुक्त वीजी पटेल ने कहा, '' शहर के पालदी इलाके में स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से बाहर निकलते ही चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।''

उन्होंने कहा, '' हमने बिना अनुमति लिए साबरमती आश्रम से कोचरब आश्रम तक पदयात्रा निकालने का प्रयास कर रहे चावड़ा और धनानी समेत करीब 45 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।''

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ समारोह की शुक्रवार को शुरुआत करने के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की दांडी यात्रा का स्मरण करते हुए गुजरात के साबरमती आश्रम से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मनीष दोशी ने पदयात्रा निकालने से रोकने पर पुलिस पर सत्तारूढ़ भाजपा के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम