लाइव न्यूज़ :

आरक्षण मामलाः गुजरात कांग्रेस ने दी धमकी, कहा- डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान मोटेरा स्टेडियम के बाहर करेंगे प्रदर्शन

By भाषा | Updated: February 17, 2020 20:54 IST

आरक्षण मामलाः गुजरात कांग्रेस ने कहा कि यदि केंद्र अनुसूचित जाति/जनजाति समुदायों के लिए नौकरियों में आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले को लेकर उपयुक्त कदम उठाने में विफल रहता है तो वह नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन करेगा।

Open in App

आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले से नाखुश गुजरातकांग्रेस ने सोमवार को यहां नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के बाहर 24 फरवरी को प्रदर्शन करने की धमकी दी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोटेरा स्थित इस स्टेडियम का 24 फरवरी को मोदी और ट्रंप उद्घाटन करेंगे तथा दोनों नेता इस मौके पर सभा को संबोधित भी करेंगे।

विपक्षी दल ने कहा कि यदि केंद्र अनुसूचित जाति/जनजाति समुदायों के लिए नौकरियों में आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले को लेकर उपयुक्त कदम उठाने में विफल रहता है तो वह इस स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन करेगा। गुजरातकांग्रेस ने शीर्ष अदालत के पिछले सप्ताह के इस फैसले को लेकर सोमवार को सारंगपुर इलाके में ‘संविधान बचाओ’ रैली की।

उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि राज्य नियुक्तियों में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं है और पदोन्नति में आरक्षण का दावा कोई मौलिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने मांग की कि राजग सरकार उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करे या इस आदेश को निरस्त करने के लिए संविधान संशोधन लाए।

रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, ‘‘ यह प्रदर्शन महज शुरुआत है। आने वाले दिनों में हम छोटे शहरों और गांवों में लोगों तक पहुंचेंगे। यदि जरूरत हुई तो हम मोटेरा और दिल्ली में भी प्रदर्शन करेंगे।’’

गुजरात के पार्टी मामलों के प्रभारी राजीव सातव ने कहा, ‘‘ भाजपा और आरएसएस कई साल से आरक्षण हटाने का प्रयास कर रहे हैं। आरक्षण हटाना उनका एजेंडा है जबकि हमारे महापुरुषों ने यह व्यवस्था इसलिए की थी, ताकि हाशिए पर पड़े लोगों को समान अवसर मिल सके।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसडोनाल्ड ट्रंपगुजरातआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी