लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कांग्रेस नेता भरतसिंह सोलंकी की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, कोर्ट में दायर की याचिका

By विशाल कुमार | Updated: March 30, 2022 10:34 IST

रेशमा पटेल ने भरतसिंह सोलंकी पर उन्हें घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया और कहा कि वह उन्हें तलाक नहीं देना चाहती हैं।  हालांकि, पिछले कुछ सालों से चल रहे घरेलू विवाद के बीच सोलंकी तलाक चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेशमा ने भरतसिंह पर अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।उन्होंने आरोप लगाया है कि सोलंकी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।सोलंकी दो बार गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।

अहमदाबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरातकांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी पर उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पति के खिलाफ आणंद के बोरसाड कोर्ट में याचिका दायर की है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पटेल ने सोलंकी पर उन्हें घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया और कहा कि वह उन्हें तलाक नहीं देना चाहती हैं।  हालांकि, पिछले कुछ सालों से चल रहे घरेलू विवाद के बीच सोलंकी तलाक चाहते हैं।

इससे पहले रेशमा ने उनकी गुजरात दौरे से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को एक खुला पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि सोलंकी का पार्टी की एक महिला सदस्य के साथ विवाहेतर संबंध था।

रेशमा ने आगे भरतसिंह पर अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि सोलंकी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।

सोलंकी दो बार गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी पिछले दो विधानसभा चुनाव हार गई थी। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस विधायकों को डिनर पर बुलाया और अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

टॅग्स :गुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी