लाइव न्यूज़ :

गुजरात के शेफ सुरेश खन्ना बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप के लिए खाना, मेन्यू जानकर आ जाएगा मुंह में पानी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 23, 2020 13:53 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खाना बनाने की जिम्मेदारी गुजरात के शेफ सुरेश खन्ना को दी गई है। सुरेश खन्ना ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खाना बनाने की जिम्मेदारी गुजरात के शेफ सुरेश खन्ना को दी गई है। शेफ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खास तरह का इंतजाम किया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप अपनी दो दिन की भारत यात्रा की शुरुआत सोमवार (24 फरवरी) को गुजरात से करेंगे। इस दौरान वह महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम भी जाएंगे। साबरमती आश्रम के दौरे के दौरान डोनाल्ड ट्रंप भोजन करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खाना बनाने की जिम्मेदारी गुजरात के शेफ सुरेश खन्ना को दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, सुरेश खन्ना फॉरच्यून लैंड मार्क होटल के शेफ हैं और डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भोजन तैयार करेंगे। शेफ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खास तरह का इंतजाम किया गया है। 

शेफ सुरेश खन्ना ने कहा, ''खाने के मैन्यू में गुजराती व्यंजन तय किए गए हैं। इनमें खमण, स्पेशल गुजराती जिंजर टी, ब्रोक्कोलियन कॉर्न समोसा, आईस टी, ग्रीन टी और मल्टी-ग्रेन कुकीज शामिल हैं। संबंधित विभाग ने इन व्यंजनों के लिए अनुमति दी है। इसकी तैयारियां चल रही हैं।''

इसी के साथ शेफ सुरेश खन्ना ने बताया, ''अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को खमण बहुत पसंद है इसलिए उनके लिए स्पेशल खमण तैयार किया जा रहा है। मैन्यू में केवल शाकाहारी व्यंजन हैं। इन्हें गुजराती अंदाज में पकाया जाएगा। पहले फूड इंस्पेक्टर खाने को चखेंगे, जांच के बाद मेहमानों को खाना परोसा जाएगा।''

डोनाल्ड ट्रंप विमान गुजरात के अमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरेगा। रविवार (23 फरवरी) को अहमदाबाद एयरपोर्ट से ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति को लाने की तैयारियों का अभ्यास किया गया। 

डोनाल्ड ट्रंप अपने गुजरात के मोटेरा स्टेडियम लोगों की भारी भीड़ को संबोधित भी करेंगे। ट्रंप के स्वागत में अहमदाबाद में खास तैयारियां की गई हैं। इसी के साथ आगरा में में जोरशोर से तैयारियां की गई हैं। रातोंरात फुटपाथ पर पौधे लगाए गए हैं। सड़क के दोनों ओर की जगह को चमकाया गया है। पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी और प्रथन महिला मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीमेलानिया ट्रंपगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत