लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सहकारी समिति के अध्यक्ष को एसीबी ने 10 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:01 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 दिसंबर गुजरात भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को खेड़ा जिले में एक सहकारी समिति के अध्यक्ष को कथित 10 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

एसीबी ने बताया कि गुजरात गौसेवा और गौचर विकास बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी और अन्य लोग कथित रूप से इस घोटाले में शामिल हैं।

एसीबी के अनुसार बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले साल कई प्रतिष्ठानों को कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये दिए और इनमें से 1.01 करोड़ रुपये का कोष आशापुरा मजूर कामदार सहकारी मंडली लिमिटेड के अध्यक्ष नरेंद्र वघेल को दिया गया। मंडली लिमिटेड खेड़ा जिले में स्थित सहकारी समिति है।

एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि विस्तृत जांच के बाद इस मामले में शामिल होने के आरोप में बृहस्पतिवार को वघेल को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी ने नवंबर 2019 में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पशुपालन इकाई के गोसेवा बोर्ड के तत्कालीन सहायक निदेशक एस डी पटेल के खिलाफ 10.15 करोड़ रुपये मूल्य का कोष जारी करने के संबंध में मामला दर्ज किया था।

यह बोर्ड मवेशियों के चरने वाली जमीन में सुधार और गौशाला के ढाचों की मरम्मत संबंधित कई योजनाएं चलाती है। गांव पंचायत और गौशाला के मालिकों को इससे जुड़े कार्यों के संबंध में कोष हासिल करने के लिए बोर्ड के पास आवेदन देना होता है।

एसीबी ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष या वरिष्ठ अधिकारियों या फिर सरकार की मंजूरी के बिना ही पटेल ने इस तरह के 125 आवेदनों को स्वीकारते हुए 10.15 करोड़ रुपये मूल्य का कोष जारी कर दिया। पटेल फिलहाल निलंबित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे