लाइव न्यूज़ :

गुजरात कैडर के IPS अधिकारी अनूप कुमार सिंह बने NSG के नए चीफ

By भाषा | Updated: October 19, 2019 10:16 IST

एनएसजी का महानिदेशक नियुक्त का पद तेलंगाना कैडर के 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सुदीप लखटकिया की सेवानिवृत्ति के बाद पिछले दो महीने से खाली पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को एनएसजी का महानिदेशक नियुक्त किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है।

गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को आए एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह की ‘ब्लैक कैट्स कमांडो’ बल के डीजी के तौर पर नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है।

यह पद तेलंगाना कैडर के 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सुदीप लखटकिया की सेवानिवृत्ति के बाद पिछले दो महीने से खाली पड़ा था। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘‘यह नियुक्ति पद संभालने की तारीख से 30 सितंबर 2020 तक या अगले आदेश तक होगी।’’

एनएसजी की स्थापना 1984 में आतंकवादी तथा हाइजैक जैसी घटनाओं से निपटने में संघीय आकस्मिक बल के तौर पर हुई थी। इस बल के कमांडो के देशभर में पांच केन्द्रों में हैं। इसके अलावा उनका मुख्य कार्यालय गुड़गांव के मानेसर में है। वे कुछ हाई प्रोफाइल वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा में भी तैनात हैं। 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया