लाइव न्यूज़ :

गुजरात : प्रेमिका की मौत के बाद पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार, बहस और अनबन के बाद कथित तौर पर लड़की ने की आत्महत्या

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 14, 2021 21:07 IST

गुजरात में एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के उकसाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली । दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस और अनबन हुई और लड़का लड़की को छोड़कर वहां से निकल जाता है ।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग लड़की ने कथित तौर पर प्रेमी के दवाब में आकर की आत्महत्या नहर के पास पड़ा मिला शव , प्रेमी गिरफ्तारपिता ने प्रेमी पर अपहरण, शादी के लिए मजबूर और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

गांधीनगर : गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव के पास एक 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली । बुधवार को वाघोड़िया पुलिस ने उसके प्रेमी को अगवा करने और आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया । 

मामले की जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर की शाम को नाबालिग घरेलू उपयोग के लिए कॉमन हैंडपंप से पानी लाने के बहाने घर से निकली थी । हालांकि लड़की वापस नहीं आई । अगले दिन, वह पास की एक नहर में मृत पाई गई । इसके बाद पुलिस जांच में जुटी गई । 

जांच के दौरान मृतका के प्रेमी प्रीतेश परमार को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया । परमार ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने उससे वादा किया था कि वे एक-दूसरे से शादी करेंगे । द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने भागने और शादी के बंधन में बंधने की योजना बनाई थी ।

रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया, 7 अक्टूबर की शाम को चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं रहीं । किशोरी को कथित तौर पर परमार ने धोखा दिया था । “दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और परमार  उसे अकेला छोड़कर वहां से चला गया । लड़की काफी उदास थी और उसने यह अंत में आत्महत्या जैसा कदम उठाने का फैसला किया, ”

लड़की के पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी पर अपहरण, शादी के लिए मजबूर करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है । 

टॅग्स :गुजरातक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है