गुजरात भाजपा ने ममता बनर्जी, तृणमूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

By भाषा | Published: May 6, 2021 09:21 PM2021-05-06T21:21:26+5:302021-05-06T21:21:26+5:30

Gujarat BJP protests against Mamata Banerjee, Trinamool | गुजरात भाजपा ने ममता बनर्जी, तृणमूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

गुजरात भाजपा ने ममता बनर्जी, तृणमूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

अहमदाबाद, छह मई गुजरात भाजपा ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

अहमदाबाद में, राज्यसभा सदस्य नरहरि अमीन और राज्य भाजपा के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला समेत कई नेताओं ने प्रदर्शनों में भाग लिया।

गुजरात नगरपालिका वित्त बोर्ड के अध्यक्ष धनसुख भंडारी ने राजकोट शहर में धरने का नेतृत्व किया, जबकि स्थानीय महापौर हेमाली बोघावाला सूरत में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई।

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने वाले वाघेला ने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद भाजपा के 11 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई।

वाघेला ने संवाददाताओं से कहा, "गुजरात में, भाजपा पिछले 25 वर्षों से सत्ता में है, लेकिन हमने कभी भी विपक्षी कांग्रेस पर हमला नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat BJP protests against Mamata Banerjee, Trinamool

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे