लाइव न्यूज़ :

गुजरात: बिहार का एक व्यक्ति नाबालिग से दु्ष्कर्म और अपहरण के मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:43 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ जून वडोदरा पुलिस ने बिहार के 20 साल के एक व्यक्ति को दूसरे धर्म की एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करने और उससे दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गुजरात के वडोदरा के हवाई अड्डे पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। वह यहां 15 साल की काशी के साथ पहुंचा था।

छानी पुलिस थाने के निरीक्षक आर डी मकवाना ने बताया कि उसने वडोदरा शहर के छानी इलाक़े की एक किशोरी को शादी करने के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया और इस साल मार्च से उससे कई बार कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिहार के दरभंगा का रहनेवाला है और वडोदरा में एक मैकेनिक के रूप में काम करता है।

नाबालिग 10वीं तक पढ़ी है और पिछले साल ही उसकी जान-पहचान आरोपी से हुई थी। प्राथमिकी से पता चला है कि आरोपी ने किशोरी से शादी का वादा कर उसे अपने साथ पैतृक नगर ले जाने को राजी कर लिया था। ये दोनों बस से दरभंगा गए। हालांकि बाद में किशोरी के अभिभावक ने अपहरण की शिकायत कराई तो पुलिस ने आरोपी के परिवार को फोन कर उन्हें वापस भेजने को कहा था।

मंगलवार को आरोपी को वडोदरा के हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की को समझा-बुझाकर उसे परिवारवालों को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर