लाइव न्यूज़ :

गुजरात: भावनगर-अहमदाबाद हाइवे पर भीषण हादसा, 19 की मौत, 7 गंभीर 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 19, 2018 09:38 IST

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार तड़के भावनगर-अहमदाबाद हाइवे पर एक ट्रक अचानक पलट गया। ज्यादातर लोगों की मौत मौके पर हो गई।

Open in App

गांधीनगर, 19 मई:  गुजरात में भावनगर-अहमदाबाद हाइवे पर शनिवार सुबह एक भीषण दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार तड़के भावनगर-अहमदाबाद हाइवे पर एक ट्रक अचानक पलट गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का मौहोल बन गया। 

 न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीमेंट से लदा ट्रक भावनगर के बवलयाली गांव के पास से जब गुजर रहा था तो अहमदाबाद हाइवे पर यह दुर्घटना हुई। घटना में 19 में ज्यादा लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि कुछ लोगों ने अस्पताल जाकर दम तोड़ा। सात लोगों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। 

ट्रक के पलटते ही सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गई, जिसके बाद स्थिति ज्यादा खराब हो गई। खबरों के मुताबिक हादसा तेज गति की वजह से हुआ। तेज गति के कारण ट्रक ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया। फिलहाल मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच कर स्थिति कंट्रोल कर रहे हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :गुजरातसड़क दुर्धटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब