लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अडानी द्वारा संचालित KGK अस्पताल में पांच महीनों में 111 शिशुओं की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 26, 2018 05:36 IST

अडानी ग्रुप द्वारा संचालित गुजरात के सबसे प्रतिष्ठित अडानी एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संचालित के जी के जनरल हॉस्पिटल में बीते पांच महीनों में हुई 111 नवजात शिशुओं की मौत से मामला गरमा गया है।

Open in App

अहमदाबाद/भुज, 26 मई। अडानी ग्रुप द्वारा संचालित गुजरात के सबसे प्रतिष्ठित अडानी एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संचालित के जी के जनरल हॉस्पिटल में बीते पांच महीनों में हुई 111 नवजात शिशुओं की मौत से मामला गरमा गया है। इतनी बड़ी संख्या में शिशुओं की मौत के चलते के जी के जनरल हॉस्पिटल सवालों के घेरे में हैं। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शिशुओं की मौतों के आंकड़े अस्पताल प्रशासन ने बीती 20 को बताए थे। इन आंकड़ों के मुताबिक 20 मई तक 2018 के पहले पांच महीने में 111 शिशुओं की मौत हुई है। 

आंकड़े गिनाते हुए अस्पताल प्रशासन ने इन बच्चों की मौत का कारण उन्हें देरी से भर्ती कराया जाना या कुपोषण से उनकी मौत को कारण बताया है। गुजरात सरकार ने इस मामले में जांच का आदेश देते हुए विशेषज्ञों की एक टीम गठित कर दी है।  

वहीं इस मामले में गुजरात स्वास्थ्य आयुक्त जयंती रवि ने कहा कि, ‘हमने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है। टीम के रिपोर्ट सौंपने के बाद हम उचित कदम उठाएंगे।’

टॅग्स :गुजरातनवजात शिशु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी