लाइव न्यूज़ :

दुश्मन सावधान, अब होंगे तेरे टैंक तबाह, DRDO ने गाइडेड मिसाइल का किया सफल परीक्षण, देखें वीडियो 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2019 22:12 IST

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में फायरिंग रेंज से मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल प्रणाली का तीसरा सफल परीक्षण है, जिसे भारतीय सेना की तीसरी पीढ़ी के एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल की आवश्यकता के लिए विकसित किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देमिसाइल ने शीर्ष हमले मोड में लक्ष्य को मारा और लक्ष्य को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।देश में विकसित कम वजन के मनुष्य द्वारा उठाये जाने योग्य टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का सफल प‍रीक्षण किया।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में स्वदेश निर्मित ‘मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल’ (एमपीएटीजीएम) का बुधवार को सफल परीक्षण किया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह एमपीएटीजीएम के सफल परीक्षण की यह तीसरी श्रृंखला है। इसका इस्तेमाल सेना करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि इस परीक्षण के साथ ही मनुष्य द्वारा ले जाने योग्य टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल की तीसरी पीढ़ी को स्वदेश में विकसित करने का सेना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, “भारतीय सेना के मनोबल में बढोतरी के तहत डीआरडीओ ने आज कुरनूल रेंज से स्वदेश विकसित कम वजनी, दागो और भूल जाओ एमपीएटीजीएम का सफल परीक्षण किया।” मंत्रालय ने बताया कि इस मिसाइल को मनुष्य द्वारा ढो सकने वाले ट्राइपॉड लॉन्चर से दागा गया और इसने निर्धारित लक्ष्य को भेदा।

मिसाइल को एक तिपाई से निकाल दिया गया था और लक्ष्य को एक कार्यात्मक टैंक बनाया गया था। मिसाइल ने शीर्ष हमले मोड में लक्ष्य को मारा और लक्ष्य को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (डीआरडीओ) ने देश में विकसित कम वजन के मनुष्य द्वारा उठाये जाने योग्य टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का सफल प‍रीक्षण किया। एक बयान में कहा गया कि एमपीएटीजीएम में एकीकृत वैमानिकी व्‍यवस्‍था के साथ अत्‍याधुनिक इमेजिंग इंफ्रारेड रडार (आईआईआर) है। पहला परीक्षण 13 मार्च, 2019 को किया गया था।

बयान के मुताबिक, दोनों मिशनों में मिसाइलों ने विभिन्‍न रेंजों पर निर्धारित लक्ष्‍यों पर निशाना साधा। मिशन के सारे उद्देश्‍य पूरे कर लिए गए हैं। विशाखापत्तनम से मिली खबर के मुताबिक, भारतीय तटरक्षक का पोत ‘वीर’ बृहस्पतिवार को यहां बेस पोर्ट पर पहुंच गया।

भारतीय तट रक्षक द्वारा खरीदे गए नए पीढ़ी के गश्ती पोत (ओपीवी) सीरीज में यह तीसरा पोत है । तटरक्षक ने एक बयान में कहा है कि जलावतरण के बाद इसे तट के पास के क्षेत्र में गश्ती के लिए तैनात किया जाएगा। निगरानी, तस्करी विरोधी और जलदस्यु रोधी अभियान में भी इसकी मदद मिलेगी। मध्य अप्रैल में इसे सेवा में शामिल किए जाने की संभावना है। यह पोत आधुनिक नौवहन और संचार के आधुनिक उपकरणों से लैस है।

टॅग्स :डीआरडीओमिसाइलआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया