लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: सीमेंट कंपनी पर छापे, 17.20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई, निदेशक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 13, 2020 00:17 IST

छापेमारी कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश के सतना जिले की सीमेंट कंपनी के ठिकानों से 52.39 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडीजीजीआई ने सीमेंट कंपनी पर छापा मार 17.20 करोड़ रुपये की जीएसटी की चोरी का पता लगाया है।कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा निदेशक फरार है।

भोपाल। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने मध्यप्रदेश के सतना जिले के एक प्रमुख सीमेंट कंपनी के परिसरों की पिछले एक सप्ताह में छापा मारकर 17.20 करोड़ रुपये की माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी का पता लगाया है। इस मामले में डीजीजीआई ने कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा निदेशक फरार है।

डीजीजीआई, भोपाल ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा है, ‘‘ डीजीजीआई ने मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर स्थित एक प्रमुख सीमेंट विनिर्माता के विभिन्न परिसरों के साथ-साथ उसके मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पंजीकृत कई डीलरों और वितरकों के ठिकानों पर 5 अगस्त से 11 अगस्त तक छापे मारे।’’

डीजीजीआई, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की प्रवर्तन इकाई है। विज्ञप्तित में कहा गया है कि इस कंपनी ने सात महीने के अवधि (जनवरी से जुलाई, 2020) में 17.20 करोड़ रुपये के जीएसटी चोरी की है।

विज्ञप्ति के अनुसार छापेमारी कार्रवाई के दौरान इस कंपनी के ठिकानों से 52.39 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जांच में पता चला है कि इस कंपनी ने जीएसटी भुगतान किये बिना काफी मात्रा में सीमेंट और क्लिंकर की आपूर्ति मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में की है।

इस मामले में इस कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा निदेशक फरार है। इस कार्रवाई के दौरान डीजीजीआई ने मैहर, सतना, इलाहाबाद, कुशीनगर, आगरा, कानपुर और नई दिल्ली में कुल 28 ठिकानों पर छापे मारे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील