लाइव न्यूज़ :

युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, राहुल गांधी ने किया ट्वीट, बोले..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 13:40 IST

राजस्थान के नागौर में चोरी के आरोपी युवकों के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचोरी के आरोपी युवकों के साथ राजस्थान के नागौर में बर्बरताबर्बरतापूर्ण कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरलवीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पांच लोगों पर की कार्रवाई

चोरी के लिए हमारे देश में सजा के तौर पर आरोपी को शारीरिक यातनाएं देनें का कोई प्रावधान नहीं है। कोर्ट भी चोरी का गुनाह साबित होने पर दोषी को 3 साल तक की सजा सुनाती है। लेकिन राजस्थान के नागौर में कुछ लोगों ने सभी नियम कायदे ताक पर रखते हुए एक चोर के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। चोर को रस्सियों से बांध कर लोगों ने उसके प्राइवटे पार्ट में पेट्रोल डाल दिया।

मामला प्रकाश में आने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''राजस्थान के नागौर में दो युवा दलितों के साथ क्रूरतापूर्वक अत्याचार किए जाने का हालिया वीडियो भयानक और घिनौना है। मैं राज्य सरकार से इस चौंकाने वाले अपराध के अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।''

चोर के साथ बर्बरता का वीडियो भी बनाया गया है। यह वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को तीन लोग पीट रहे हैं और इस दौरान एक शख्स स्क्रू ड्राइवर पर पेट्रोल लगाकर युवक के प्राइवेट पार्ट में लगा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संबंधित पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जिन युवकों को पीटा गया वह दलित समुदाय के हैं।

वीडियो पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोगों ने इस वाकये पर राजस्थान में कांग्रेस सरकार को घेरते हुए भी कमेंट्स किए हैं। पांचौड़ी थाने के थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि घटना रविवार को एक दुपहिया वाहन कंपनी के शोरूम में हुई। शोरूम के कर्मचारियों ने कथित तौर पर चोरी करते पकड़े गए दो लोगों को बेरहमी से पीटा और इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ितों ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया।

टॅग्स :क्राइमराजस्थानवायरल वीडियोभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण