लाइव न्यूज़ :

पटाखों पर रोक के प्रति घोर अनादर की वजह से दिल्ली में दिवाली पर हुआ गंभीर वायु प्रदूषण : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कहा कि पटाखों पर रोक के प्रति घोर अनादर की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली त्योहार के सप्ताह में गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हुई है। दिल्लीवालों को शुक्रवार को भारी वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हरित दिवाली मनाने को लेकर समझ का अभाव इसके बड़े कारणों में एक है क्योंकि लोग मानते हैं कि त्योहार और पटाखे एक दूसरे के पूरक हैं।

इंटीग्रेटेड हेल्थ ऐंड वेलबिइंग काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल नारायण ने कहा, ‘‘दिल्ली वालों ने आज सुबह गंभीर वायु प्रदूषण के साथ आंख खोली और यह दिल्ली सरकार द्व़ारा पटाखों पर लगाए गए गए प्रतिबंध के प्रति घोर अनादर के कारण हुआ। दिवाली के दिन पूरी दिल्ली में लोगों ने पटाखे फोड़े और इसने पहले ही राष्ट्रीय राजधानी की खराब रही वायु गुणवत्ता में योगदान दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग वायु प्रदूषण की परवाह नहीं करते हैं और मानते हैं कि पटाखों के बिना दिवाली नहीं हो सकती है। यह सोच बदलने की जरूरत है और राज्य सरकार को पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है।’’

नारायण के विचार को साझा करते हुए पीजीआई चंडीगढ़ में पर्यावरण के प्रोफेसर रवींद्र खाईवाल ने कहा कि पटाखों पर रोक एक पक्ष है लेकिन इस कोशिश के प्रभावी होने के लिए व्यवहार के स्तर पर बदलाव लाना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग सोचते हैं कि पटाखों पर रोक से खुशी कम हो जाती है। लेकिन हमें समझने की जरूरत है कि दिवाली इससे कहीं अधिक है। उच्चतम न्यायालय ने हाल में पटाखों पर रोक लगाई थी लेकिन कैसे हरित दिवाली मनायी जाए इसको लेकर लोगों में समझ की कमी है। हमने पुस्तिका तैयार की है जिसमें हमने इसे समझाया है।’’

गौरतलब है कि त्योहारों से पहले दिल्ली सरकार ने एक जनवरी 2022 तक पटाखों पर पूर्ण रोक लगा दी थी और इनकी बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ आक्रामक तरीके से प्रचार अभियान शुरू किया था।

विशेषज्ञों ने हालांकि माना कि इस मौसम में प्रदूषण के अन्य कारकों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

नारायण ने कहा, ‘‘ 80 प्रतिशत प्रदूषण मौसम, वायुमंडल की स्थिति और वाहनों आदि से होने वाले उत्सर्जन पर निर्भर करता है। प्रदूषण में 20 प्रतिशत योगदान पराली और पटाखे फोड़ने से है। इसलिए हमें अपना आधार पहले कम करना चाहिए।’’

स्काईमेट वेदर में मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने तापमान में गिरावट और हवा की गति में आई कमी को शहर के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पर्यावरणविद भावरीन कांधारी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का रुख भी ‘‘पूर्ण प्रतिबंध से आंशिक प्रतिबंध से लेकर हरित पटाखों के बीच झूलता रहा तो किस तरह का संदेश दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण