लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के रामबन में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला, 'जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स' ने ली जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: August 2, 2022 12:14 IST

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा, ‘जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स’ (जेकेजीएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि एक पत्र मिला था जिसमें दावा किया गया था कि यह जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स द्वारा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस चौकी इंड के परिसर के पास ग्रेनेड विस्फोट हुआ हैइससे पहले बताया गया था कि पुलिस चौकी पर एक देसी बम फेंका गया

 रामबन/जम्मूः जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने मंगलवार सुबह ग्रेनेड फेंका, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके व्यापक तलाश अभियान चलाया। सूत्रों ने बताया कि ग्रेनेड पुलिस चौकी की छत पर जा कर गिरा और उसमें विस्फोट हुआ। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा, ‘‘पुलिस चौकी इंड के परिसर के पास एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ है। यह स्थान गूल थाने के अंतर्गत आता है।’’ इससे पहले पुलिस सूत्रों ने बताया था कि पुलिस चौकी पर एक देसी बम फेंका गया।

सिंह ने बताया कि ‘जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स’ (जेकेजीएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि एक पत्र मिला था जिसमें दावा किया गया था कि यह जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स द्वारा किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) और सेना के दलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और तलाश अभियान शुरू किया है। जिले में अलर्ट जारी किया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :Rambanjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण