लाइव न्यूज़ :

स्कूटर पर बैठे विकलांग व्यक्ति की पिटाई करनेवाले आरोपी निकले रिश्तेदार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, जानें मामला

By अनिल शर्मा | Updated: March 30, 2022 13:06 IST

ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल पांडे ने कहा, विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति ने स्कूल चलाने के लिए अपने रिश्तेदारों से एक संपत्ति किराए पर ली थी। इसी को लेकर उनके बीच बहस हुई फिर पति पत्नी मिलकर स्कूटर पर बैठे शख्स की पिटाई करने लगे..

Open in App
ठळक मुद्दे विकलांग व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लियापुलिस के मुताबिक मारनेवाले महिला-पुरुष दंपति हैं और पीड़ित उनका रिश्तेदार है

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में एक संपत्ति के मुद्दे पर एक विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई करने और उसके दोपहिया वाहन में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक जोड़े को गिरफ्तार किया गया है।

ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल पांडे ने कहा, "विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति ने स्कूल चलाने के लिए अपने रिश्तेदारों से एक संपत्ति किराए पर ली थी। लेकिन कोविड -19 लॉकडाउन के कारण, वह खर्च वहन नहीं कर सकता था। इसको लेकर उनके बीच जोरदार बहस हुई जिसके बाद दो आरोपियों ने बुजुर्ग की पिटाई की और उसके दोपहिया वाहन पर हमला कर तोड़फोड़ की।

वायरल हो रहे वीडियो में एक पुरुष और एक महिला ( पति-पत्नी) दिव्यांग व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं। सबसे पहले उस शख्स को लाठी से पीटते देखा गया, जबकि बुजुर्ग स्कूटी पर बैठा था। इसके बाद एक महिला भी बड़ी लाठी के साथ आती है और बुजुर्ग को मारने लगती है।

 दोनों आरोपियों ने न केवल उसे पीटा था, बल्कि उसके दोपहिया वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए