लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित ग्रेटर नोएडा और नोएडा

By भाषा | Updated: December 13, 2020 14:20 IST

Open in App

नोएडा, 13 दिसंबर दिल्ली के मुकाबले ग्रेटर नोएडा में रविवार को प्रदूषण का स्तर अधिक रहा। प्रदूषण के मामले में नोएडा और गाजियाबाद की स्थिति भी राष्ट्रीय राजधानी से खराब रही।

वायु प्रदूषण सूचकांक ऐप ‘समीर’ के अनुसार गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 दर्ज किया गया जबकि बुलंदशहर में 398, दिल्ली में 352, नोएडा में 363, बागपत में 375, ग्रेटर नोएडा में 376, हापुड़ में 133, फरीदाबाद में 353, गुरुग्राम में 256, आगरा में 267,बल्लभगढ़ में 184, भिवानी में 310 , मेरठ में 257, एक्यूआई दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार को हल्की बारिश हुई। बारिश होने के बाद प्रदूषण का स्तर घटने की आशा थी, लेकिन वायु प्रदूषण घटने की बजाय और भी ज्यादा बढ़ गया।

वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से एनसीआर में कोहरा छाया रहा और लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, तथा आंखों में जलन हो रही है।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण फैलाने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण