लाइव न्यूज़ :

''हनुमान का बज गया डंका, पाखंडियों की जल गई लंका'', AAP के सौरभ भारद्वाज ने रुझानों को देख BJP पर कसा तंज

By स्वाति सिंह | Updated: February 11, 2020 11:02 IST

Delhi assembly elections results: चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, 68 सीटों के रुझान आए हैं, आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे है, भारतीय जनता पार्टी 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की आज मतगणना की जा रही है।रुझानों को देखकर उत्साह में भरद्वाज ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की आज मतगणना की जा रही है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) बड़ी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) काफी पीछे चल रही है। दोनों पार्टियों के बीच सीट का काफी फासला है। इस बीच ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप ने सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा है। भरद्वाज ने लिखा 'हनुमान का बज गया डंका, पाखंडियों की जल गई लंका। जय बजरंग बली'

रुझानों को देखकर उत्साह में भरद्वाज ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने आगे 'भाजपा ने मुख्यमंत्री का अपमान किया,फिर स्कूलों के बच्चो की मेहनत का अपमान किया। हद तब हो गई, जब बजरंग बली हनुमान तक का मजाक बना दिया। रावण ने भी उनका मजाक बनाया था,उनकी पूछ का मजाक उड़ाया था। बंदर केहके पूछ में आग लगाई थीं। आज मंगलवार को हनुमान जी के भाजपा की लंका में आग लगा दी।'

भरद्वाज ने लिखा 'आज के बाद भाजपा मंगलवार को कभी वोट कि गिनती नहीं कराएगी। आज से मेरी  ग्रेटर कैलाश विधानसभा में हर मंगलवार , भाजपा भक्तों को हनुमान जी की याद दिलाई जाएगी। जय बजरंग बली।

बता दें कि इस बार ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP ने सौरभ भारद्वाज को चुनावी मैदान में उतारकर एक बार फिर उन पर अपना भरोसा जताया। भारतीय जनता पार्टी ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर इस बार शिखा राय को टिकट दिया तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने यहाँ से सुखबीर सिंह पवार को टिकट दिया।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट नई दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा होने के साथ ही यह दिल्‍ली 70 विधानासभा सीटों में भी शामिल है। दक्षिण दिल्‍ली का यह रिहाइशी इलाका 2008 में विधानसभा सीट घोषित किया गया। परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद चुनाव आयोग ने यहां पर पहले विधानसभा चुनाव संपन्‍न कराए, तब यहां से बीजेपी के विजय कुमार मल्‍होत्रा ने कांग्रेस के जितेंदर कुमार कोचर को हराया था।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विधान सभा चुनाव २०२०आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट