लाइव न्यूज़ :

अगर राहुल गांधी सावरकर पर अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ होगी FIR, बोले सावरकर के पोते

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2023 12:01 IST

वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने मंगलवार को कहा कि अगर राहुल गांधी सावरकर पर अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो वो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवीर सावरकर पर दिए बयान की वजह से राहुल गांधी चर्चा का विषय बने हुए हैं।पहले रंजीत सावरकर ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए ऐसे दस्तावेज दिखाने को कहा था, जिसमें सावरकर ने माफी मांगी हो।

नई दिल्ली: वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने मंगलवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी सावरकर पर अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो वो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। इससे पहले रंजीत सावरकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए ऐसे दस्तावेज दिखाने को कहा था, जिसमें सावरकर ने माफी मांगी हो।

उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा था, "राहुल गांधी कह रहे हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि वह सावरकर नहीं हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे ऐसे दस्तावेज दिखाएं जिनमें सावरकर ने माफी मांगी हो। इसके उलट वह दो बार सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग चुके हैं। राहुल गांधी जो कुछ भी कर रहे हैं वह बचकाना है। राजनीति को बढ़ावा देने के लिए देशभक्तों के नाम का इस्तेमाल निंदनीय है।" 

बता दें कि  लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा था, "मेरा नाम सावरकर नहीं है। मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगेगा।" 

उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने "मोदी उपनाम" संबंधी टिप्पणी को लेकर  राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें गुरुवार को दोषी ठहराया और दो साल कारावास की सजा सुनाई। इसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता अयोग्य घोषित कर दी गई। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि राहुल गांधी की अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। 

अधिसूचना में कहा गया कि उन्हें (राहुल गांधी) संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है।

टॅग्स :Veer SavarkarRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष