लाइव न्यूज़ :

‘‘लगता है सरकार को यह उम्मीद है कि लोग कश्मीर पर उसकी बकवास नीति के बचाव में अपनी जान कुर्बान करेंगे’’: आतंकी हमले में जवानों की मौत पर चिदंबरम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2023 10:17 IST

विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के कई दलों ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल के जवानों के शहीद होने के बीच बृहस्पतिवार को जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का ‘‘जश्न’’ मनाने के लिए भाजपा की आलोचना की है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में जवानों की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक कश्मीर की जनता खुद को अलग-थलग और ठगा हुआ महसूस करेगी, घाटी में अमन चैन वापस नहीं आएगा।

नयी दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने के मामले में केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता पक्ष शहीदों को श्रद्धांजलि देने में जरा भी देर नहीं लगाता, लगता है कि सरकार यह उम्मीद करती है कि लोग कश्मीर पर उसकी ‘‘बकवास नीति’’ के बचाव में अपनी जान कुर्बान करेंगे।

बुधवार को अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक, पुलिस उपाधीक्षक हुमायू भट और एक सैनिक शहीद हो गए थे। चिदंबरम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘बुधवार 13 सितंबर को कश्मीर में एक कर्नल, एक मेजर, एक डीएसपी और एक राइफलमैन शहीद हो गए। सत्तारूढ़ दल -भाजपा- शहीदों को श्रद्धांजलि देने में जरा भी देर नहीं लगाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लगता है कि सरकार यह उम्मीद करती है कि लोग कश्मीर में उसकी ‘बकवास नीति’ के बचाव में अपनी जान कुर्बान करते रहेंगे।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक कश्मीर की जनता खुद को अलग-थलग और ठगा हुआ महसूस करेगी, घाटी में अमन चैन वापस नहीं आएगा। विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के कई दलों ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल के जवानों के शहीद होने के बीच बृहस्पतिवार को जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का ‘‘जश्न’’ मनाने के लिए भाजपा की आलोचना की है। 

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?